ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler: टूट जाएगा कार्तिक-नायरा का रिश्ता, लीप की प्लानिंग !
ये रिश्ता क्या कहलाता में आदित्य के कारण कीर्ति और नायरा की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया। जिसके चलते कीर्ति कोमा में चली गई हैं। नायरा ने अपने बच्चे को खो दिया है। कुल मिलाकर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने नए ट्रेक से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो रहा है। मुमकिन है कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को काफी मसाला मिलने वाला है। तभी तो इस वीक यह शो टीआरपी पर नंबर 5 पर है।
एक्सीडेंट के ट्विस्ट को मेकर्स काफी बढ़ा करने वाले हैं। इसके बाद शो में कहानी पूरी तरह से बदली हुई दिखाई देगी। एक वेबसाइट की खबर अनुसार शो में बच्चे के कारण नायरा और कार्तिक का रिश्ता टूट सकता है।

बीते एपिसोड में आपने देखा कि कीर्ति ने एक बेटे को जन्म दिया है। नायरा अपनी बेटी को खो चुकी है। सिर्फ कार्तिक को इस बात की जानकारी है। इसे लेकर वह बड़ा फैसला लेताा है। शो में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट..यहां पढ़ें पूरी अपडेट


Click it and Unblock the Notifications