ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler: लीप के बाद कार्तिक को भूल जाएगी नायरा,आएगा महा ट्विस्ट !
"ये रिश्ता क्या कहलाता है' आने वाले एपिसोड में फैंस के लिए कई सरप्राइज और ट्विस्ट लेकर आ रहा है। शो के नए प्रोमो के मुताबिक ये साफ तौर पर दिखाया जा रहा है कि नायरा की मौत हो जाएगी। कार्तिक अपनी नायरा के जिंदा नहीं होने की खबर को स्वीकार नहीं कर पाता है।
ऐसे में लीप के साथ कार्तिक और नायरा की जिंदगी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आपको बता दें कि ये शो अब तक कई बार लीप ले चुका है। हमेशा से लीप इस शो के लिए टीआरपी में उछाल जरूर लेकर आया है।

ऐसी खबर है कि शो को टीआरपी में टॅाप पर लाने के लिए पांच साल का लीप लाया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि लीप के बाद शो की कहानी आपके लिए कितनी दिलचस्प होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications