ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler:नायरा-कार्तिक के बच्चे की मौत, कीर्ति शो से बाहर, महा ट्विस्ट !
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर दिन नया ट्विस्ट फैंस को शो के करीब लाते जा रहे हैं। जल्द ही शो में बड़ा बदलाव हो सकता है। शो की कहानी अनुसार। कीर्ति के कोमा में जाने की खबर नायरा से छिपाई गई है।
पूरा परिवार कीर्ति की सेहत के लिए पूजा कर रहा है। कीर्ति की हालत गंभीर होती जा रही है। नायरा को शक हो रहा है कि पूरा परिवार उससे कोई बात छिपा रहा है। इस बीत नायरा अस्पताल पहुंच जाती है। इसके बाद नायरा और कार्तिक की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार नायरा अस्पताल में एक हादसे का शिकार हो जाती है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कीर्ति की हालत की जानकारी नायरा को मिलती है या नहीं। खबर है कि नायरा और कीर्ति एक साथ बच्चे को जन्म देने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications