..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - spoiler - Kartik and Naira reunite as Kaira after getting married again - Hindi Filmibeat

ये रिश्ता क्या कहलाता है SPOILER : फिर से सात फेरे लेंगे कार्तिक और नायरा, वेलकम #KaIRa

ये रिश्ता क्या कहलाता है में ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को सीरियल से जोड़े रख रहे हैं लेकिन ये भी सच है कि हाल के कुछ एपिसोड्स में दर्शकों ने कार्तिक और नायरा का रोमांस मिस करना शुरू कर दिया है। और अब एक बार फिर से उनके रोमांस पर फोकस करने के लिए शो की टीम ने तय किया है कि दोनों की एक बार फिर से शादी होगी।

गौरतलब है कि फिलहाल शो में नायरा की याद्दाश्त जा चुकी है और कार्तिक, सिड बनकर एक बार फिर से उसका दिल जीतने की कोशिश भी करता है। पिछले एपिसोड में जहां नायरा पूरे परिवार के सामने सिड को प्रपोज़ कर चुकी है वहीं आने वाले होली स्पेशल एपिसोड में नायरा को सब कुछ याद भी आ जाएगा। फिर क्या बस शहनाइयों की देरी है।

yeh-rishta-kya-kehlata-hai-spoiler-kartik-naira-reunite-as-kaira-after-getting-married-again

देखा जाए तो हिंदी सीरियल का सबसे हिट और हॉट टॉपिक है शादियां। टीवी कपल्स के बीच की केमिस्ट्री और उन्हें सजे धजे देखना शायद फैन्स को बहुत ही ज़्यादा पसंद है। इसलिए तो एक ही सीरियल में एक ही जोड़ा कितनी भी बार शादी कर ले, फैन्स कभी भी उनसे ऊबते नही हैं। अब देखना है कि कार्तिक नायरा को वापस कायरा बनता देखने के लिए सीरियल की टीआरपी, कहां तक पहुंचती है।

देखिए हिंदी टीवी सीरियलों के कुछ बेस्ट दूल्हा - दुलहन -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X