ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler महा ट्विस्ट: दादी की मौत, नायरा- कार्तिक को झटका !
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई दिनों से नायरा और कार्तिक की मुलाकात नहीं हो पा रही है। कार्तिक गोवा से वापस अपने घर लौट आया है। नायरा के सामने इस बात की सच्चाई आ गई है कि कार्तिक अपने बेटे कायरव से मिल चुका है। लेकिन अब वह कायरव और कार्तिक को एक साथ करने का फैसला नहीं ले पा रही है।
इस बीच कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि कार्तिक-नायरा का आमना-सामना हो जाएगा तो ऐसा नहीं है। एक दूसरे के सामने आने के बाद भी कार्तिक नायरा से मिल नहीं पाता है। इस बीच दोनों की लव स्टोरी में जल्द शादी और मौत का नया मोड़ आता हुआ दिखाई देगा।

ऐसी खबर है कि दादी कार्तिक को लेकर परेशान होती है। इसी वजह से वह आखिरी सांस लेते हुए कार्तिक से वादा करवाती है कि वह देविका से शादी करें। कार्तिक दादी की हालत देखते हुए इसके लिए हामी भर देता है। दूसरी तरफ दादी की इस हालत की खबर नायरा को लगती है। नायरा को दादी की पिछली बातें याद आने लगती है।
उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। नायरा ये फैसला लेती है कि वह कायरव को घर लेकर जाएगी। इस बीच कार्तिक ने देविका से शादी के लिए हामी भर दी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर से नायरा-कार्तिक एक हो पाते हैं। या फिर दादी के कारण नायरा फिर कार्तिक से अलग हो जाएगी।
बहरहाल, यहां देखिए नायरा और कार्तिक के रियल लाइफ रोमांस की अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications