YRKKH: अक्षरा के लाख समझाने पर भी अभिनव पहुंचेगा अभिमन्यु के पास, बाप बेटे का करवाएगा मिलन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अबतक देखा कि आरोही के कहने पर अक्षरा अपने बेटे का इलाज यूएस में करवाने के लिए तैयार हो जाती है और यह जानकर अभिमन्यु का कलेजा फट पड़ता है कि वो अभीर को नहीं देख पाएगा।

अक्षरा के फैसले पर हामी भरेंगे घरवाले
आज आप देखेंगे कि बिड़ला हाउस में अक्षरा के फैसले को लेकर लोग बहस करेंगे। मंजिरी अभीर की सेहत के लिए दुआ मांगेगी। आरोही मन ही मन सोचती है कि वो भी चाहती है कि अभीर ठीक हो जाए लेकिन अक्षरा को कोई यूएस जाने से ना रोके ताकि अभिमन्यु उसका हो जाए। दूसरी तरफ अक्षरा के फैसले पर उसके बड़े पापा बहुत गुस्सा होते हैं और उसे डांटते हैं। कायरव अक्षरा का पक्ष लेता है और बड़े पापा को समझाने की कोशिश करता है। अक्षरा ये सब देखकर रोने लग जाती है और उसे इमोशनल देखकर अभिनव अक्षरा के फैसले पर हामी भर देता है और सभी घरवालों को मना लेता है।

अभीर को सताएगी अभिमन्यु की चिंता
कायरव अपने भांजे अभीर पर प्यार लुटाता है यह देखकर अभीर खुश हो जाएगा और वो कहेगा कि वो उसे लेकर अमेरिका के डिज्नीलैंड लेकर जाएगा। अभीर कहेगा अभिमन्यु को साथ में ले जाने के लिए ताकि वो अभीर के बिना उदास ना हो। दूसरी तरफ अभिमन्यु का अभीर के बिना बुरा हाल हो रहा होगा। अभिमन्यु को डॉक्टर रोहन समझाने की कोशिश करेगा और अभिमन्यु भी आगे बढ़ने की सोचता है।

अभिमन्यु के पास जाएगा अभिनव
मिमी कहती है कि घर में अभीर की सेहत के लिए महायज्ञ किया जाएगा और अभीर की लंबी उम्र के लिए अभिनव को उसकी कलाई पर सुरक्षा धागा बांधना होगा। मिमी कहेगी कि पूजा का यही नियम है कि रक्षा धागा अभीर को उसके पिता को ही बांधना होगा वर्ना पूजा सफल नहीं होगी। यह सुनकर अभिनव परेशान हो जाता है। रक्षा धागा हाथ में लेते ही अभिनव के हाथ कांपने लग जाते हैं। अभिनव कहेगा कि वो अभीर का पिता ना होकर उसके हाथ में रक्षा धागा नहीं बांध सकता। लेकिन उसे अक्षरा समझाने की कोशिश करती है। पूजा शुरू होने वाली होती है और अभिनव घर में नहीं होता है। अभिनव अभिमन्यु के पास जाता है और उससे अक्षरा के बर्ताव को लेकर माफी मांगता है और साथ ही उसे उस पूजा के लिए बुलाता है, जो अभीर के लिए रखी गई है।

More from Filmibeat

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X