..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update - Hindi Filmibeat

YRKKH: पूरे घर में सुरेखा की आग से मचेगा तांडव, अभिमन्यु को जल्द पता लगेगी अभीर की असलियत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस वक्त गणगौर का जश्न खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सुवर्णा जाकर रूही को लेकर आती है और उसके साथ बिरला परिवार भी आता है।

आरोही को भड़काएगी सुरेखा
अभिमन्यु अक्षरा से कहेगा कि उसे अभीर की फाइल में कुछ दिखा है, जिसे उसने अभी तक किसी से डिस्कस नहीं किया है यह सुनकर अक्षरा परेशान हो जाती है। अभिमन्यु कहता है कि उसे अभीर की रिपोर्ट्स में उम्मीद दिखी है कि वो ठीक हो सकता है। इन दोनों को बात करते हुए आरोही देख लेगी और उसके मन में उल्टे-सीधे ख्याल घूमने लगेंगे और इस आग में सुरेखा घी डालने का काम करेगी।

गणगौर का जश्न मनाया जाएगा
घर में गणगौर का त्योहार मनाया जाता है। अक्षरा अभिनव के साथ तो आरोही अभिमन्यु के साथ नाचती है और तभी अभीर की तबीयत खराब होने लगती है और अक्षरा और अभिमन्यु भागकर उसके पास आ जाते हैं। अभिमन्यु को ऐसे देखकर आरोही को अच्छा नहीं लगता है।

कायरव को शांत करवाएगी सुवर्णा
कायरव अपनी चाची सुवर्णा से पूछता है कि क्या उन्हें मुस्कान से कोई दिक्कत है तो वो बताएंगी कि सुरेखा ने ही मुस्कान को कायरव को फंसाने वाली बात कही थी। कायरव बात करने के लिए जाता है तो सुवर्णा उसे मना कर देती है और कहती है कि त्योहार वाले दिन नहीं। वो बाद में इस बारे में बात करेंगे।

अभिमन्यु को पता लगेगा सच
अभीर के लिए मंजिरी हलवा बनाकर लेकर आएगी और अभीर खुश होकर उसे गले लगा लेगा। अभिमन्यु और अक्षरा जब मंजिरी को इस तरह अभीर को हलवा खिलाते देखेंगे तो खुश हो जाएंगे। सब लोग मूर्ति विसर्जन के लिए घाट पर जाएंगे और रूही अभीर को लड़कियों वाले कपड़ों में घाट पर ले जाएगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर का सच अभिमन्यु के सामने आने वाला है।

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X