..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Major Update - Hindi Filmibeat

YRKKH: बेटे की जान बचाने के लिए अक्षरा को फिर जाना होगा अभिमन्यु के पास, सच आएगा सबके सामने

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के बेटे अभीर की हालत काफी नाजुक है और अक्षरा किसी भी हाल में अपने बेटे की जान बचाना चाहती है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा को पता लग जाएगा कि उसके बेटे अभीर के दिल में छेद है और उसके बचने के चांस काफी कम है और उसके पास ज्यादा समय नहीं है। अपने बेटे की हालत के लिए अक्षरा खुद को जिम्मेदार ठहराएगी लेकिन अभिनव उसे समझाने की कोशिश करेगा और अभिनव कहेगा कि वो अभीर का इलाज करवाएगा और उसे कुछ भी नहीं होगा।

बेटे का हाल देखकर घबराएगी अक्षरा
दूसरी तरफ अभिमन्यु और आरोही की शादी की तैयारियां चल रही हैं और सभी लोग खुशी-खुशी इस शादी के हर फंक्शन के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। अभीर बार-बार अपने पापा अभिनव से उसके साथ खेलने को कहता है लेकिन वो मना कर देता है। क्योंकि उसके दिल में छेद है और इसलिए अभिनव नहीं चाहता कि अभीर ऐसा कोई भी काम करे, जिससे उसकी सांस फूले और यह सब देखकर अभीर को गुस्सा आ जाएगा लेकिन वो जैसे-तैसे उसे मना लेते हैं।

एक बार फिर अभिमन्यु के पास जाएगी अक्षरा
अभीर की जान बचाने डॉक्टर अभिनव और अक्षरा को सर्जरी कराने के लिए कहते हैं और साथ ही में कहते हैं कि वो जितना जल्दी सर्जरी करवा लें उतना ही अच्छा होगा। सर्जरी की बात सुनकर दोनों काफी इमोशनल हो जाएंगे। देश के टॉप सर्जन की लिस्ट में अभिमन्यु का भी नाम होता है और अभिनव तुरंत अभिमन्यु को फोन मिलाने जाता है लेकिन अक्षरा उसे मना कर देती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि गुस्से में अक्षरा अभिनव का कॉलर पकड़ लेगी। किस्मत बार-बार अक्षरा को अभिमन्यु के करीब ही लेकर आ रही है।

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X