ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler : नायरा -कार्तिक की बेटी जिंदा,खतरनाक प्लानिंग, महा ट्विस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है इस वक्त अपने ट्विस्ट के चलते टीआरपी पर नंबर 3 पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में शो में कार्तिक और नायरा की जिंदगी का ये बड़ा राज खुलने वाला है। फिलहाल कार्तिक-नायरा, नक्ष और कीर्ति की जिंदगी एक्सीडेंट के बाद पूरी तरह से बदल गई है।
नायरा और कार्तिक अपनी बेटी को खो चुके हैं। कार्तिक ने कीर्ति के बेटे को नायरा का बच्चा बता कर सबसे ये सच्चाई छिपा कर रखी है। लेकिन आने वाले वीक में नायरा और कार्तिक की बेटी को लेकर शो में बड़ा खुलासा हो सकता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा और कार्तिक के बेटे के नामकरण की तैयारी चल रही है। इस बीच कार्तिक को ब्लैकमेल करने की प्लानिंग नर्स ने शुरू कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications