YRKKH Spoiler Alert: अभीर को पाने की जिद में दीवाना होगा अभिमन्यु, आरोही और मंजिरी चलेंगी खतरनाक चाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अबतक देखा कि अभिमन्यु को अभीर का सच पता चल चुका है और अब वो सब भूलकर अभीर के साथ अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहता है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर सबको बता देगा कि कि अभिमन्यु ने उसे अलग से पार्टी दी थी। इस बात से अभिनव काफी खफा होता है। अभिमन्यु लेकिन अब भी जिद में अड़ा हुआ है कि उसे उसका बेटा चाहिए। अभीर की बर्थडे पार्टी का जश्न शुरू होता है और अभिमन्यु अपनी मम्मी को केक खिलाता है और जैसे वो अभिनव को केक खिलाने जाता है तभी अभिनव वहां पर आ जाता है और अभीर भागकर उसे गले से लगा लेता है और जो केक वो अभिनव को खिलाने वाला था वो केक अभीर अभिमन्यु को खिलाने जाता है लेकिन तभी उसे याद आता है कि वो केक उसके पापा के लिए है।
मंजिरी रूही को लेकर जा रही होती है तभी अभीर उसे हाथ जोड़कर रोक लेता है और कहता है कि वो रूही को इतनी जल्दी ना लेकर जाए। मंजिरी पिघलने ही वाली होती है कि आरोही बात को पलट देती है और वो घर चलने की बात कहती है। मंजिरी को अभिमन्यु की हरकतें काफी अटपटी लगती हैं और वो अभिमन्यु का हाथ पकड़कर उसे घर ले जाती है। अभिमन्यु का ऐसा हाल देखकर हर कोई दंग रह जाता है। मंजिरी अभिमन्यु को समझाती है। लेकिन अभिमन्यु अपनी मां को अभीर की सर्जरी तक सच ना बताने की ठानता है।
दूसरी तरफ अभिनव अब अभिमन्यु की हरकतों से परेशान हो गया है और वो अपने बेटे को किसी भी हाल में जाने नहीं देना चाहता है। वो सबको सच बताने को कहता है लेकिन अक्षरा उसे रोक लेती है और सब्र रखने को कहती है। आरोही को परेशान देखकर मंजिरी उसकी परेशानी का कारण पूछती है। आरोही कहती है कि वो पुरानी वाली आरोही नहीं बनना चाहती लेकिन हमेशा उसके साथ कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है जो उसे सेलफिश बनने पर मजबूर कर देता है। वो कहती है कि जब वो अभिमन्यु और अभीर को साथ में देखती है तो उसके खुशी नहीं होती है बल्कि उसे डर लगता है। आरोही कहेगी कि उसे रूही को लेकर डर है कि कहीं उसका हैप्पी फैमिली का सपना कहीं टूट ना जाए। मंजिरी कहेगी कि आरोही अब अभिमन्यु पर अपना हक जताए। वो कहेगी कि दोनों मिलकर अभिमन्यु को समझाएंगे कि वो अभीर से दूरी बनाकर रखे।


Click it and Unblock the Notifications