YRKKH Spoiler Alert: अभीर को छीनने की धमकी देगा अभिमन्यु, रूही का सहारा लेकर शादी करेगी आरोही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अबतक देखा कि अभिमन्यु अपने बेटे को सही करने में अपनी पूरी जान लगा देगा। अभिवन अभिमन्यु से बात करने की कोशिश करेगा लेकिन अभिमन्यु उसे इग्नोर करेगा।
अभिमन्यु और अभिनव में होगी बहस
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अभिनव को इस बात के लिए थैंक्यू बोलेगा कि उसने अभीर को काफी अच्छे तरीके से पाला है। साथ ही अभिमन्यु यह भी कहेगा कि वो और अभिनव अब दोस्त नहीं हैं। अभिमन्यु अभिनव को सच छिपाने की वजह से कोसेगा और उसे खरी-खोटी सुनाएगा। अभिमन्यु कहेगा कि वो बेहतर इंसान बनने की कोशिश कर रहा है, हर जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश कर रहा है लेकिन अभिनव ने कोशिश भी नहीं की कि वो उसे बता सकें कि अभीर उसका बेटा है।
अक्षरा और आरोही सुन लेंगी बातें
अभिनव ने भी अभिमन्यु को समझाने की कोशिश की, उसने बताया कि छह साल पहले अक्षरा ने अभिमन्यु को कॉल किया था लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। छह साल बाद जब वो वहां पर आए तो रूही और आरोही के साथ उसकी दुनिया बसने वाली थी इसलिए उसने सच बताना सही नहीं समझा। अभिमन्यु कहेगा कि वो सिर्फ अभीर की सर्जरी तक का इंतजार कर रहा है लेकिन उसके बाद वो अपने बेटे को लेकर चला जाएगा और यह बात अक्षरा और आरोही दोनों सुन लेंगी।
बड़े पापा लेंगे अभिमन्यु का पक्ष
अक्षरा को अभिमन्यु की बदतमीजी रास नहीं आती और वो अभिनव को अभिमन्यु से बात करने से मना कर देती है। लेकिन अभिनव उसे समझाने की कोशिश करता है। शादी के पोस्टपोन होने की बात सुनकर कायरव का पारा बढ़ जाएगा और वो अभिमन्यु को कोसने लगेगा। सुरेखा बताएगी कि अभिमन्यु ने अभीर की सर्जरी की वजह से शादी पोस्टपोन की है और यह बात अभीर सुन लेगा। लेकिन बात को घुमा लिया जाएगा और बड़े पापा अभिमन्यु का साइड लेंगे और उसके फैसले को सही ठहराएंगे।
रूही को मनाएगा अभिमन्यु
मंजिरी रूही को लेकर अस्पताल पहुंच जाएगी और रूही कहेगी कि वो उसकी मां से शादी कर ले और अभिमन्यु छोटी सी रूही को समझाने की कोशिश करेगा और कहेगा कि वो अभीर को ठीक करना चाहता है और यह सुनकर रूही मान जाएगी। साथ ही रूही पूछेगी कि जब अभीर ठीक हो जाएगा तो क्या वो उसका पापा बन जाएगा?
अक्षरा और अभिमन्यु में होगी बहस
अक्षरा अभीर के बर्थडे की तैयारियां करेगी और तभी बारिश होने लगेगी और अक्षरा जहां पर बारिश से बचने के लिए रुकती है, वहीं पर अभिमन्यु भी आ जाता है। अभिमन्यु अक्षरा से पूछेगा कि अगर वो उसकी जगह पर होती तो क्या करती, क्यो वो जाने देती अपने बेटे को? अभिमन्यु कहेगा कि वो चाहता है कि आने वाले कल में अभीर उसकी जिंदगी का हिस्सा बने। अक्षरा कहेगी कि अगर ये अभिमन्यु के लिए कठिन है तो उसके लिए तो और भी ज्यादा कठिन है। अक्षरा कहेगी कि छह साल पहले उसने अपने लिए एक जिंदगी बनाई जिसमें वो तीनों बहुत खुश हैं। इस पर अक्षरा कहेगी कि वो अगर उसकी जगह होता तो क्या करता? अक्षरा कहेगी कि वो अभिमन्यु और अभीर के बीच में नहीं आएगी, जैसा चल रहा है चलने दिया जाए। अक्षरा अभिमन्यु से कहेगी कि वो उसकी मां है और वो जानती है कि उसके बेटे के लिए क्या अच्छा है? अभिमन्यु अक्षरा की बात सुनने की कोशिश ही नहीं करेगा और वहां से चला जाएगा।
अभिमन्यु को समझाने के लिए रूही का सहारा लेगी आरोही
आरोही अभिमन्यु के पास जाती है और वो अभिमन्यु से शिकायत करती है। अभिमन्यु आरोही से माफी मांगता है और कहता है कि उसे फैसला लेने से पहले आरोही से भी बात करनी चाहिए थी। आरोही कहेगी कि अगर अभीर के ट्रीटमेंट के बाद भी उनकी शादी नहीं हुई तो रूही का अभिमन्यु और आरोही पर से हमेशा के लिए भरोसा उठ जाएगा और यह बात सुनकर अभिमन्यु सोच में पड़ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications