..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 25 April yeh rishta kya kehlata hai written update - Hindi Filmibeat

YRKKH Spoiler Alert: अभिनव को घटिया इंसान कहेगा अभिमन्यु, गुस्से में काली रात का सच बताएगा अभिनव

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अबतक देखा कि अभिमन्यु को पता लग चुका है कि अभीर उसका ही बेटा है और उसे यूएस जाने से रोकने के लिए अभिमन्यु अमेरिका वाले डॉक्टर को उदयपुर ही लेकर आ गया है।

अक्षरा को दोषी ठहराएगी मंजिरी
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजिरी अभिमन्यु के शादी को टालने के फैसले को लेकर परेशान है और वो जानना चाहती है कि वो अक्षरा के बेटे के लिए इतना ज्यादा इमोशनल क्यों हो रहा है। लेकिन वो अपनी मां को कुछ नहीं बताएगा और कहेगा कि उसके लिए अभीर से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है। मंजिरी एक बार फिर इन सबके लिए अक्षरा को ही कसूरवार ठहराएगी।

अभिमन्यु के लिए परेशान होगा अभिनव
अक्षरा जब अभिनव को बताएगी कि अभिमन्यु को पता चल गया है कि अभीर उसी का बेटा है तो अभिनव को अभिमन्यु की चिंता होगी। लेकिन अक्षरा अभिनव को आगे के बारे में बोलेगी और कहेगी कि उसका बेटा अब कोई छीन सकता है। अभिनव अभिमन्यु से मिलने की बात कहता है। अभिनव कहेगा कि वो अभीर का पिता है लेकिन ये सच भी कोई नहीं बदल सकता कि अभिमन्यु अभीर के असली पिता हैं। अभिनव कहेगा कि वो अभिमन्यु के पास जाएगा क्योंकि वो उसका दोस्त है और साथ ही कहेगा कि अभीर अगर अभिमन्यु का है तो अभिमन्यु भी उनका अपना है।

आरोही मारेगी ताना
अभिनव अभिमन्यु को कॉल करेगा लेकिन वो उसका फोन नहीं उठाएगा फिर अभिनव अभिमन्यु को वॉइस नोट भेजेगा। अगली सुबह अभिमन्यु बेसब्री से अभीर का इंतजार करेगा। अभिमन्यु अभीर के गले में भी वैसा ही लॉकेट बांधेगा, जैसा उसने बांधा हुआ है। अभिनव अभिमन्यु से बात करने की कोशिश करता है लेकिन अभिमन्यु उसे इग्नोर कर देता है। अभीर जूस लेकर जा रहा होगा और वो आरोही से टकरा जाएगा। अक्षरा उसे सॉरी बोलेगी लेकिन आरोही उसे कहेगी कि अभीर के ट्रीटमेंट के लिए यूएस क्यों नहीं गई? आरोही अक्षरा को ताना मारने लग जाएगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर के बर्थडे में अभिमन्यु उसे अपने साथ ले जाएगा और इस पर अभिनव उसे सुनाएगा।

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X