YRKKH Spoiler Alert: अक्षरा के खिलाफ जंग का ऐलान करेगा अभिमन्यु, अभीर के लिए चलेगा ये चाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभिमन्यु को अभीर का सच पता चल चुका है और अब वो अपने बेटे को यूएस जाने से रोकना चाहता है।
अभिनव से नाराज होगा अभिमन्यु
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा किसी भी हाल में अपने बेटे अभीर को अभिमन्यु से दूर ले जाना चाहती है। अभिनव अभिमन्यु से मिलने जाएगा और उससे बात करने की कोशिश करेगा लेकिन अभिमन्यु उसके साथ रूखा व्यवहार करेगा और वहां से चला जाएगा। अक्षरा यूएस जाने की तैयारियों में लगी होगी और साथ ही यह भी तय करेगी कि वो अभिनव को नहीं बताएगी कि अभीर सच जान गया है। दूसरी तरफ अभीर यूएस नहीं जाना चाहता।
जल्द शादी करने का फैसला लेती है आरोही
मंजिरी आरोही और अभिमन्यु की शादी की तैयारियों में लगी होगी। वो बड़े धूमधाम से यह शादी करना चाहती है लेकिन आरोही चाहती है कि घर में ही फंक्शन हो और शादी भी अगले हफ्ते तक हो जाए। मंजिरी इस बात के लिए तैयार हो जाती है।
यूएस जाने से रोकेगा अभिमन्यु
अगली सुबह अभिमन्यु शिव की पूजा करेगा, दूसरी तरफ अक्षरा जल्दी-जल्दी एयरपोर्ट पर जाने की बात कहेगी। वो ढंग से नाश्ता भी नहीं करेगी और निकलने ही वाली होगी कि तभी वहां पर अभिमन्यु आ जाएगा और अभिमन्यु को अपनी नजरों के सामने देखकर अक्षरा घबरा जाएगी। अभिमन्यु जाकर अभीर को गले लगा लेगा। अभिमन्यु बताएगा जो डॉक्टर अभीर का ऑपरेशन करने वाला था, वो डॉक्टर यूएस मे नहीं है बल्कि वो डॉक्टर यहां है उदयपुर में और उन्हें खुद अभिमन्यु लेकर आया है। सब लोग खुश हो जाएंगे कि अब अभीर को यूएस नहीं जाना होगा।
अक्षरा को ताना देगी आरोही
अक्षरा अभिनव को बता देगी की अभिमन्यु को पता है कि अभीर उसका बेटा है। यह सुनकर अभिनव के होश उड़ जाएंगे। दूसरी तरफ घर में अभिमन्यु और आरोही की शादी की तैयारियां चल रही हैं। अभिमन्यु अपनी मां से जाकर कहता है कि जब तक अभीर की सर्जरी नहीं हो जाती वो शादी नहीं करेगा। यह सुनकर अभिमन्यु की मां हैरान रह जाएगी और अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करेगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अभीर के करीब जाने की कोशिश करेगा तो दूसरी तरफ आरोही अक्षरा को ताना मारेगी।


Click it and Unblock the Notifications