YRKKH Spoiler Alert: अभीर के लिए अपनी शादी कैंसिल करेगा अभिमन्यु, US जाने से रोकने के लिए चलेगा चाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अबतक देखा कि अभिमन्यु को पता चल चुका है कि अभीर उसी का बेटा है लेकिन सच जानने के बाद भी वो अभीर को अपना नहीं कह सकता ऐसा उससे अक्षरा ने कहा है।
मुस्कान को पसंद करता है कायरव
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु को सच पता चल जाने के बाद अक्षरा बुरी तरह से घबरा जाती है। दूसरी तरफ मुस्कान को पता लग जाता है कि कायरव उसे पसंद करता है। उधर सच जानने के बाद अभिमन्यु का भी हाल बुरा है। वो अपने बीते हुए कल को याद करता है, जब वो अपनी मां से वादा करता है कि वो सबसे अच्छा पापा बनकर दिखाएगा। तभी उसकी मां बेटे की हालत देखकर घबरा जाएगी।
अक्षरा के बेटे के लिए दुआ करेगी मंजिरी
अक्षरा की गाड़ी की टक्कर अभिमन्यु की मां की गाड़ी से होती है और फिर अक्षरा को लगेगा कि अभिमन्यु की मां को सच पता लग गया लेकिन वो अक्षरा का हाल पूछने लग जाती है कि कहीं टक्कर की वजह से उसे कुछ हुआ तो नहीं। वो कहेगी कि उसे पता है कि वो अभीर को लेकर यूएस जा रही है और वो सपने में भी अभीर के बारे में बुरा नहीं सोच सकती। वो कहेगी कि अभि की मां अभीर की मां को कभी माफ नहीं करेगी लेकिन वो फिर अभीर के लिए प्रार्थना जरूर करेगी।
अभीर के साथ वक्त बिताएगा अभिमन्यु
अक्षरा जब घर पहुंचेगी तो देखेगी कि अभिमन्यु पहले से ही घर पर होता है और अभीर के लिए खूब सारे बलून लेकर आता है। अभिमन्यु को अपनी आंखों के सामने देखकर अक्षरा घबरा जाएगी। अभिमन्यु अभीर के साथ वक्त बिताएगा और जब तक अभीर अभिमन्यु के साथ होता है अक्षरा की जान अटकी होती है। अभीर कहेगा कि उसे यूएस नहीं जाना और वो अभिमन्यु से कोई तरकीब निकालने को बोलेगा ताकि उसका ट्रीटमेंट भी हो जाए और उसे यूएस भी ना जाना पड़े। अभिमन्यु उससे वादा करता है कि अब वो अपने जूनियर को कहीं नहीं जाने देगा।
अपनी शादी टालेगा अभिमन्यु
अभिमन्यु अक्षरा से कहेगा कि कल कोई यूएस नहीं जाएगा। वो कहेगा कि वो अभिनव और अक्षरा को यूएस जाने से रोकेगा। अक्षरा कहेगी उस पर अभिनव और अक्षरा का हक है त वो अभिमन्यु कहेगा कि अभीर पर उसका भी हक है। वो कहेगा कि अभीर यहीं रहेगा और वो उसका यहीं इलाज करेगा। साथ ही में अभिमन्यु अक्षरा को 24 घंटे भी देगा और कहेगा कि वो कल दोबारा आएगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जब अक्षरा अपने बेटे को लेकर निकल रही होगी तो अभिमन्यु आकर बताएगा कि जो डॉक्टर सर्जरी करने वाला था वो डॉक्टर अब मौजूद नहीं है। अभिमन्यु अपनी मां से कहेगा कि जब तक अभीर की सर्जरी नहीं हो जाती वो तब तक शादी नहीं करेगा।


Click it and Unblock the Notifications