YRKKH Spoiler Alert: अभिमन्यु को पता लग जाएगा अभीर का सच, अक्षु पर फूटेगा अभि का गुस्सा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अबतक देखा कि अभीर को अभिमन्यु से दूर करने के लिए वो अभीर को लेकर अमेरिका लेकर जा रही है। अभिनव ने नशे में अभि को सच बताया लेकिन वो समझ नहीं पाया।
अभिमन्यु की समझाएगी मां
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अभीर के जाने पर परेशान होगा और उसकी मां मंजिरी उसे दिलासा देगी। वो कहेगी कि अभीर की वजह से अभिमन्यु रूही पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। वो कहेगी कि बाहरवालों के बच्चों से लगाव एक हद तक ही ठीक है। अभिनव अक्षरा को अभिमन्यु की चिट्ठी देगा जिसे उसने अभीर के लिए लिखा था।
अभिमन्यु को मिलेगी रिकॉर्डिंग
अभिमन्यु अपना फोन ढूंढ़ने के लिए उसी जगह पर पहुंच जाता है, जहां पर रात में अभि और अभिनव ने पी थी। अभिमन्यु के फोन में रिकॉर्डिंग बजती है, जिसमें अभिनव ने कहा था कि अभीर अभिमन्यु का बेटा है और वो रिकॉर्डिंग अभिमन्यु सुन लेगा। लेकिन उस रिकॉर्डिंग में कुछ साफ-साफ सुनाई नहीं देता तो अभिमन्यु रात की बात याद करने की कोशिश करता है और उसे वो बात याद आ जाती है, जिसमें अभिनव ने अभीर को अभिमन्यु का बेटा बताया था। अभिमन्यु को वो सारी बातें याद आएंगी जो इस बात की ओर इशारा कर रही थीं कि अभीर ही उसका बेटा है।
अभिमन्यु को लगेगा सच का पता
दूसरी तरफ अक्षरा अभीर को अभिमन्यु का लिखा हुआ लेटर देती है और वो इस लेटर को अभीर के लिए पढ़ती भी है। अभीर की एक फाइल हॉस्पिटल में ही छूट जाती है और फिर अक्षरा उसे लेने जाती है। अक्षरा को फाइल मिल जाती है और वो फाइल लेकर निकलती है और फिर अभिमन्यु आता है और डॉक्टर रोहन से पूछता है कि अभीर की फाइल कहां गई तो वो कहेगा कि वो अक्षरा ले गई। अभिमन्यु अक्षरा का पीछा करेगा और उसके पास जाकर उससे फाइल मांगेगा लेकिन अक्षरा फाइल देने से मना कर देती है और फिर अभिमन्यु कहेगा कि वो अभीर का डॉक्टर भी है और उसका बाप भी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिमन्यु पर गुस्सा होगी और उसे उल्टा-सीधा सुनाएगी और साथ ही में कहेगी कि वो कभी उसका बाप नहीं हो सकता।


Click it and Unblock the Notifications