YRKKH Spoiler Alert: नशे में अक्षरा के अरमानों का खून करेगा अभिनव, बता देगा अभिमन्यु को सारा सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभीर की रक्षा पूजा में जो रक्षा धागा अभिनव को बांधना चाहिए था वो धागा अभिमन्यु ने बांध दिया और यह देखकर हर कोई हैरान रह गए।
अभिनव और अभिमन्यु को ढूंढ़ेगी अक्षरा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा इस बात से परेशान होगी कि अभिनव कहीं चला गया है। दूसरी तरफ अभिमन्यु और अभिनव नशे में हैं और नशे में अभिमन्यु अभिनव का लेटर भी पढ़ता है लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आता है। आरोही अभिमन्यु को फोन लगाएगी तो उसे पता चलेगा कि अभिनव और अभिमन्यु साथ में है और साथ में ही मिलकर जाम पर जाम छलका रहे हैं। आरोही इन्हें साथ में सुनकर परेशान हो जाती है और अभिमन्यु को ढूंढ़ने के लिए जा रही होती है कि उसे रूही रोक लेती है। दूसरी तरफ अक्षरा भी अभिनव को ढूंढ़ने निकल पड़ी है।
अभिनव बताएगा सच्चाई
दूसरी तरफ अभिनव और अभिमन्यु साथ में खूब मस्ती कर रहे होते हैं। अभिनव अभिमन्यु के जेब में पिंक बलून देख लेगा जिसमें लिखा है 'My Papa Is Best', अभिमन्यु बताएगा कि ये बलून उसे अभीर ने दिया है। अभिमन्यु कहेगा कि वो अभीर को उससे दूर क्यों लेकर जा रहे हैं, उसे दर्द हो रहा है। अभिनव कहेगा कि वो बहुत कोशिश कर रहा है कि सब ठीक हो जाए लेकिन कुछ हो नहीं पा रहा है। अभिनव नशे-नशे में कह देगा कि वो एक बेटे को उसके बाप से दूर कर रहा है। लेकिन अभिमन्यु को कुछ समझ नहीं आता है, क्योंकि उसने खूब पी रखी होती है।
अभिनव एक बार फिर से अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करता है तो बीच में अक्षरा आ जाती है और उन्हें रोकती है और घर लेकर जाती है। आरोही अभिमन्यु से घर के अंदर चलने को कहती है लेकिन अभिमन्यु अभिनव का साथ छोड़कर जाने से मना कर देता है। दोनों अपने-अपने घर चले जाते हैं। अगली सुबह अक्षरा अभिनव को माफ कर देगी और आगे के स्टेप्स पर चलने के लिए कहेगी। अभिनव भी कहेगा कि उसे अभीर के लिए साथ अक्षरा के साथ रहना है।


Click it and Unblock the Notifications











