..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 14 April 2023 Know yrkkh Upcoming Story And Written Update Today In Hindi - Hindi Filmibeat

YRKKH: अभीर का सच जानकर आरोही का हाल होगा बुरा, खो बैठेगी अपनी सुध-बुध करेगी ऐसे-ऐसे काम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अबतक देखा कि आरोही को अभीर का सच पता लग चुका है और वो यर जानकर बुरी तरह से टूट गई है। वहीं अभिमन्यु को अब तक नहीं पता चला है कि अभीर उसका ही बेटा है।

अभीर का सच छिपा ले जाएगी आरोही
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव और अभिमन्यु आरोही को ढूंढ़ रहे होंगे। आरोही ये तय करेगी कि वो उसे अभीर का सच बताएगी। आरोही के जाने पर मंजिरी एक बार फिर से अक्षरा को ताना मारेगी। अभिमन्यु अभिनव और कायरव आरोही को नहीं ढूंढ़ पाते हैं और वापस घाट पर आ जाते हैं और तभी आरोही भी वहां पर वापस आ जाती है। आरोही बात को पलट देगी और कहेगी कि वो ऐसे ही थोड़ देर के लिए अकेले रहना चाहती थी। इसके बाद आरोही तय करेगी कि वो रूही के लिए अभीर का सच छिपाएगी।

अक्षरा को भी कुछ नहीं बताएगी आरोही
आरोही अक्षरा के पास आएगी तो अक्षरा को लगेगा की आरोही कुछ छिपा रही है और वो कहती है कि अगर आरोही के मन में कुछ है तो वो कह दे और अपने दिल का बोझ हल्का कर ले और वो नहीं चाहती कि अक्षरा और आरोही के बीच में फिर से कोई दिक्कत हो। लेकिन तभी वहां पर बच्चे आ जाएंगे और अक्षरा और आरोही अपने-अपने घर चले जाएंगे।

मुस्कान घर छोड़ने की करेगी बात
अक्षरा के मन में अब भी घबराहट है कि कहीं अभिमन्यु को सच पता ना चल जाए उसे ख्वाब आएगा कि अभिमन्यु उसके अभीर को लेकर जा रहा है। दूसरी तरफ मुस्कान कहेगी कि वो गर्ल्स हॉस्टल में शिफ्ट होना चाहती है। इसपर अभिनव कहेगा कि वो मौका देखकर मुस्कान से बात करेगा। अक्षरा जब घर में जा रही होगी तो वो सुनेगी कि कायरव अपनी सुरेखा चाची को डांट रहा होता है कि उसने मुस्कान को ऐसा क्यों कहा कि वो उसके पैसों के पीछे पड़ी है या उसे फंसाने की कोशिश कर रही है। अक्षरा सुरेखा के सामने मुस्कान का पक्ष लेती है और कहती है कि वो यहां नहीं रहना चाहती थी लेकिन अक्षरा ने मुस्कान को रुकने के लिए कहा। अक्षरा ने यह भी बताया कि मुस्कान हॉस्टल में शिफ्ट होना चाहती है।

आरोही का हाल होगा बुरा
सुरेखा की इस हरकत पर बड़े पापा बहुत नाराज होंगे और वो सुरेखा को खरी-खोटी सुनाएंगे और साथ ही में कहेंगे कि ये अब सुरेखा की जिम्मेदारी है कि वो मुस्कान को कैसे यहां पर रोके। दूसरी तरफ आरोही अभीर का सच जानने के बाद वो अपने आसपास अभीर की परछाई भी नहीं पड़ने देना चाहती। वो घर में अभीर का टॉय देखकर परेशान हो जाती है और यह देखकर मंजिरी को भी दाल में कुछ काला नजर आता है और वो रात में ही अभीर का टॉय वापस करने निकल पड़ती है ना वो पैर में चप्पल पहनती है और ना ही बैग लेती है।

NOTE: टेलीविजन जगत की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X