..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 13 May YRKKH Spoiler Alert Yeh Rishta Kya Kehlata Hai written update - Hindi Filmibeat

YRKKH Spoiler Alert: अभीर को महंगी चीजों से रिझाने की कोशिश करेगा अभिमन्यु, आरोही भरेगी अभीर के कान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि अभीर अभिमन्यु के घर गया था, जहां पर मंजिरी ने उस पर अपना खूब प्यार लुटाया और यह सब देखकर आरोही जल भुन जाती है और रूही भी अभिमन्यु से गुस्सा हो जाती है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सुरेखा अभिनव की काबिलियत पर सवाल उठाती है और कहती है कि वो अभीर की अच्छे से परवरिश नहीं कर सकते हैं और यह बात मुस्कान सुन लेगी। मुस्कान अपने भाई का पक्ष लेगी और उसकी खूबियों के गुणगान करती है। दूसरी तरफ अभिनव बेटे अभीर के लिए सारा खर्चा जोड़ता है तो वो 60 लाख निकलता है और यह रकम जानकर अभिनव हैरान रह जाता है और सोच में पड़ जाता है कि वो इतनी रकम कैसे जुटाएगा। लेकिन वो अपना हौंसला मजबूत करता है और कमाने के लिए खुद को तैयार कर लेता है।

मंजिरी अभीर के आने की खुशी में दीवानी हो उठी है। वो अभिमन्यु के कमरे के बगल में अभीर का कमरा बनवाना चाहा रही है। मंजिरी को इस बात का पता है कि केस हर हाल में वो ही जीतने वाली है। अभीर के घर में रहने की बात रूही सुन लेगी। वो अभिमन्यु से पूछेगी कि अभीर यहां पर क्यों रहेगा? रूही कहेगी कि वो अभीर को इस घर में ना बुलाए। ये सब सुनकर आरोही रूही पर चिल्लाने लग जाती है और उसे हाथ पकड़कर अपने कमरे में ले जाती है।

अक्षर नीलम्मा को उदयपुर में अपने घर बुला लेती है। अक्षरा के घरवाले नीलम्मा का स्वागत जोर-शोर से करते हैं। सुरेखा नीलम्मा के लाए हुए तोहफों की बेइज्जती करने की कोशिश करेगी लेकिन अक्षरा उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे देगी। अभिनव को पहली बुकिंग मिलेगी और वो पहली ही बुकिंग बिड़ला हाउस की होगी। अभिमन्यु अभिनव को पैसे देने आता है तो अभिनव अभिमन्यु से 500 के साथ 1 रुपए भी मांगता है ताकि शगुन हो जाए। अभिमन्यु कहेगा कि अभिनव की सारी इच्छाएं पूरी हों सिर्फ एक को छोड़कर तो इस पर अभिनव कहेगा कि वो शगुन का एक रुपया भी नहीं छोड़ सकता तो अपना बेटा क्या छोड़ेगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अभीर को महंगे जूते देगा, जिस पर अक्षरा नाराज होगी और दूसरी तरफ आरोही अभीर को भड़काएगी और कहेगी कि रूही को अभीर का आना अच्छा नहीं लगता। इस पर, अभीर अभिमन्यु को घर से जाने की बात कहेगा।

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X