YRKKH Spoiler Alert: वकील अक्षरा के चरित्र पर उठाएंगे उंगली, अभिनव की भी की करेंगे खूब बेइज्जती

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि पूरे खानदान को पता लग चुका है कि अभीर अभिमन्यु और अक्षरा का बेटा है। अब अभीर को पाने के लिए अक्षरा और अभिमन्यु के बीच जंग शुरू हो चुकी है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा से कहेगा कि वो भी अपने बेटे के लिए लड़ेगा। उसे भी अपने बेटे की कस्टडी चाहिए। अक्षरा घर पर जाकर सबको यब बात बताती है। दूसरी तरफ आरोही भी अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करेगी। आरोही कहेगी कि जबसे अभिमन्यु को अभीर के बारे में पता चला है, वो तबसे सिर्फ और सिर्फ अभीर के बारे में सोच रहा है, जो कर रहा है अभीर के लिए कर रहा है। आरोही कहेगी कि अभीर की कस्टडी लेने से रूही पर क्या असर पड़ेगा क्या ये कभी अभिमन्यु ने सोचा? आरोही कहेगी कि अभीर के आने के बाद अभिमन्यु को रूही की खुशियों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। रूही कभी भी अभिमन्यु की जिंदगी में अभीर को एक्सेप्ट नहीं करेगी। आरोही कहेगी कि वो अपनी बेटी को परेशान होने नहीं देगी।

अक्षरा कायरव को कोर्टर ऑर्डर वापस लेने को कहेगी और साथ ही अच्छे वकीलों के लिए बात करेगी। अक्षरा सबको इस लड़ाई के लिए तैयार करेगी और कहेगी कि सब अपना मन पक्का कर लें। अक्षरा कहेगी कि वो कुछ भी करके ये केस जरूर जीतेगी, वो अपने बेटे को पाने की जंग को हार नहीं सकती। दूसरी तरफ रूही की PTM मीटिंग होती है, जिसके लिए रूही अभिमन्यु को साथ ले जाने को कहती है लेकिन तभी वहां पर आरोही आ जाती है और वो कहती है कि उसके पोपी को कहीं और जाना है तो वो ही उसके साथ जाएगी। लेकिन फिर अभिमन्यु रूही की PTA में जाने के लिए तैयार हो जाता है।

वकीलों के साथ मीटिंग के लिए अक्षरा और अभिमन्यु के परिवार का आमना-सामना होता है। अभिमन्यु के वकील अक्षरा पर सवाल उठाते हैं कि क्या वो अभीर की देखभाल करने के काबिल है भी या नहीं। वो वकील कहेगी कि अक्षरा ने एक अनजान आदमी जो खुद एक अनाथ है, उसके हाथ अपने बच्चे की डोर थमा दी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव उदयपुर में कमाने के लिए एक गाड़ी किराये पर लेता है और कहता है कि वो इस गाड़ी के जरिए कमाएगा। वहीं अभीर को अभिमन्यु का घर काफी खूबसूत लगता है और उसके बड़े घर की तारीफ करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X