YRKKH Spoiler Alert: अभिमन्यु की अभीर से बढ़ती नजदीकियां बर्दाश्त नहीं पाएगी रूही, कर देगी सब तबाह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अब तक देखा कि कैंप में अक्षरा आरोही आपस में घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी तरफ अभिनव और अभिमन्यु के बीच भी दूरियां मिटती हुई नजर आ रही हैं।

गुस्से में आरोही फाड़ेगी फोटो
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर को अभिमन्यु की दूल्हे वाली फोटो मिलती है और यह सुनकर अभिमन्यु और अक्षरा परेशान हो उठते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि फोटो में सिर्फ अभिमन्यु होता है। अभीर और रूही दोनों अभिमन्यु की शादी के बारे में पूछने लग जाते हैं। बच्चों के सवालों को बंद करने के लिए अभिनव कह देता है कि ये फैशन शो की फोटो है। इस बीच आरोही के हाथ अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की फोटो लगती है, जिसे वो फाड़ देती है और फिर जला देती है।

Recommended Video

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 2nd May Spoiler: Akshara Aarohi की होगी लड़ाई, क्या करेगा Abhimanyu ?

अक्षरा और अभिमन्यु का बीता कल आएगा सामने
अक्षरा किसी भी हाल में अभीर को सच नहीं पता चलने देना चाहती। दूसरी तरफ अभिमन्यु ने ठान लिया है कि जैसे ही अभीर ठीक हो जाएगा वो उसे सबकुछ सच बता देगा। मुस्कान को देखने वाले आने वाले हैं और यह बात अक्षरा बड़े पापा को बता देगी ताकि वो सारी तैयारियां कर लें। कैंप में रूही अभिमन्यु को सबके सामने गाने के लिए बोलती है। अभिमन्यु वही गाना गाता है, जो अक्षरा ने उसे सिखाया था। अभीर की टीम से अक्षरा गाना गाने जाती है तो वो अभिनव से पूछती है कि कौन सा गाना गाए तो वो वही गाना गाने को कहता है जो अक्षरा कभी अभिमन्यु के लिए गाती थी। आरोही ये सब देखकर जल भुन जाएगी।

रूही का चढ़ेगा पारा
मंजिरी को पता चलेगा कि जिस कैंप में अभिमन्यु और आरोही गए हैं, उसी कैंप में अक्षरा भी अभिनव और अभीर के साथ गई है। कैंप में एक टास्क होता है, जिसमें बच्चों को दूसरी फैमिली में जाना होता है। अभीर की चिट में बिड़ला फैमिली का नाम आता है और यह देखकर अभिमन्यु खुशी के मारे उछलने लग जाता है और रूही उदास हो जाती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रूही गुस्से में अभीर के सारे खिलौने तबाह कर देगी।

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X