..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 01 May yeh rishta kya kehlata hai written update - Hindi Filmibeat

YRKKH Spoiler Alert: मंजिरी को पता चला अपने पोते का सच, क्या टूटेगा अक्षरा का परिवार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आपने अबतक देखा कि अभीर का सच पता लगने के बाद अभिमन्यु अभीर को पाने की हर कोशिश कर रहा है और अब आरोही और मंजिरी अभिमन्यु को अभीर से दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा जिस कैंप में अपने परिवार के साथ आती है उसी पिकनिक में आरोही, अभिमन्यु भी पहुंच जाते हैं। अभीर और रूही को इंजॉय करता देख अक्षरा और आरोही कैंप से नहीं जाने का फैसला करती हैं और साथ में बच्चों की खुशी के लिए कैंप में रहने का फैसला करती हैं। मुस्कान कायरव से उसके दिल की बात निकलवाना चाहती है लेकिन कायरव यह साफ कर देता है कि ना तो उसे प्यार में विश्वास और ना ही शादी में। यह सुनकर मुस्कान का दिल टूट जाता है और फिर वो उस लड़के से मिलने के लिए तैयार हो जाती है, जिसे उसकी अम्मा ने पसंद किया है।

कैंप में लड़के अभीर का मजाक उड़ाएंगे उसे देखने के लिए अभिनव अक्षरा और अभिमन्यु वहां आ जाएंगे। अभीर सबको दिखाता है कि उसकी हार्ट की सर्जरी हुई है, जिसकी वजह से वो स्लो है। वो बोलेगा कि अभी उसकी एक और सर्जरी होगी लेकिन ठीक होने के बाद वो सबसे फास्ट हो जाएगा। सब अभीर की तारीफ करेंगे तो वो कहेगा कि उसने ऐसी बातें अपने पापा से सीखी हैं। कैंप में आरोही और अक्षरा के बीच दूरियां मिटती हुई नजर आएंगी और दूसरी तरफ अभिनव और अभिमन्यु भी एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे। अभिमन्यु अभिनव को थैंक्यू बोलेगा क्योंकि उसने उसे इतनी अच्छी सीख जो दी है। अभिमन्यु अभिनव से पूछेगा कि क्या उसके पास अभीर के बचपन की फोटोज हैं और अभिनव फिर अभिमन्यु को अभीर की पुरानी तस्वीरें दिखाता है और अभीर की तस्वीरों को देखकर वो इमोशनल हो जाता है और अभिनव अभिमन्यु को अभीर की पहली फोटो दे देता है।

Recommended Video

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 1st May Spoiler: Manjari के सामने आया Abhir का सच, क्या करेगी Akshara ?

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि खेल-खेल में अभीर को अभिमन्यु के साथ जाने का मौका मिलता है और फिर वो खुशी के मारे पागल हो जाता है। यह सब देखकर अक्षरा अभिमन्यु को समझाएगी कि वो अभीर को लेकर पागलपन बंद कर दे और यह बात मंजिरी सुन लेगी।

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X