इंडस्ट्री में टूटी एक और जोड़ी, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस ने तोड़ी 7 सालों की शादी

Shruti Rawat, Nikkhil Agawane

Shruti Rawat Divorce: टेलीविजन की एक और मशहूर एक्ट्रेस ने तलाक का ऐलान कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है। ये हसीना है टेलीविजन शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की एक्ट्रेस श्रुति रावत। श्रुति रावत ने दिसंबर 2016 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निखिल अगावणे के साथ शादी रचाई थी। वह जनवरी 2019 में मां भी बनीं। खैर, ऐसा लगता है कि श्रुति अपनी पर्सनल लाइफ में कठिन दौर से गुजर रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने पति निखिल से अलग होने की घोषणा की।

श्रुति रावत टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर चेहरों में से एक हैं। अभिनेत्री 'क्या हाल मिस्टर पांचाल', 'चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस हैं।

31 जुलाई 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर श्रुति रावत ने एक पिक्चर नोट ​के साथ पति निखिल अगावणे से अलग होने की घोषणा की। नोट में अभिनेत्री ने घोषणा की कि उन्होंने और उनके पति ने अपने जीवन में आगे बढ़ने व अपने रास्ते पर चलने का एक कठिन निर्णय लिया है। श्रुति ने यह भी बताया कि वह और निखिल 'दशक-लंबी' दोस्ती के लिए भाग्यशाली महसूस करते हैं, उनका मानना है कि उनके बीच हमेशा एक विशेष बंधन बना रहेगा।

श्रुति के पिक्चर नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "काफ़ी विचार-विमर्श और सोच-विचार के बाद निखिल व मैंने अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे बीच लगभग एक दशक तक दोस्ती रही, जो हमारे रिश्ते का मूल था और हमारा मानना है कि यह हमेशा कायम रहेगा। हमारे बीच एक विशेष बंधन है। हम अपने शुभचिंतकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस दौरान हमारा सपोर्ट करें और हमें आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी प्रदान करें।"

5 नवंबर 2015 को सगाई करने के बाद श्रुति रावत और निखिल अगावणे ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। दोनों ने महाराष्ट्रीयन परंपरा से एक भव्य शादी रचाई थी। मेहंदी और संगीत जैसे अन्य समारोहों के बाद उनकी भव्य शादी व रिसेप्शन कई दिनों तक चर्चा का विषय रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X