कुशाल टंडन के साथ शिवांगी जोशी ने अपने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे नहीं पता था कि...

Shivangi Joshi Kushal Tandon Affair: अक्सर देखने के लिए मिलता है कि ग्लैमर इंडस्ट्री में सितारों की अफेयर की खबरें खूब आती है। ज्यादातर तब जब कोई हीरो-हीरोइन साथ में काम कर रही हों और उनकी केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन काफी अच्छी हो। आज हम बात करने वाले हैं टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की। पिछले लंबे वक्त से उनके अफेयर की खबरें सामने आ रही है।
शिवांगी जोशी ने वैसे तो अपने करियर में काफी सारे सीरियल्स में काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार से उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया। जिसमें उनके साथ कार्तिक के किरदार में मोहसिन खान को देखा गया था। एक वक्त था जब मोहसिन खान के साथ उनका रिलेशनशिप काफी चर्चा में था।
लेकिन शिवांगी जोशी को बाद में कुशल टंडन के साथ में सीरियल बरसातें में देखा गया। दर्शकों द्वारा दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। इसके बाद कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के अफेयर के चर्चे होने लगे। पिछले दिनों खबर आई कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर सीरियस है और जल्दी ही सगाई करने जा रहे हैं।
लेकिन अब इस पर खुद शिवांगी जोशी ने एक पोस्ट साझा किया है और इन अफवाहों पर रिएक्ट किया। दरअसल हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि "मुझे अफवाहों से प्यार है। मुझे हमेशा अपने बारे में बहुत ही बेहतरीन चीज सुनने को मिलती है जो कि मुझे खुद भी नहीं पता थी।"
हालांकि शिवांगी जोशी की इस पोस्ट से साफ जाहिर हो जाता है कि कुशाल टंडन के साथ वह अपने इस अफेयर की अफवाहों पर लगाम लगा रही है। इसी के अलावा आपको बता दें कि शिवांगी जोशी को एक बार फिर से टीवी पर दर्शक देखने के लिए बेकरार है। अब देखना यही होगा की ऐक्ट्रेस अपने फैन्स को कब खुश करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












