..................... Yeh Rishta Kya kehlata Hai shaurya shah exit show mother reveal truth - Hindi Filmibeat

ये रिश्ता क्या कहलाता है: कायरव ने छोड़ा शो, मां ने किया खुलासा कहा , मेरे बेटे के साथ 8 घंटे

By Prachi Dixit

ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों टीआरपी पर टॅाप कर रहा है। इसकी वजह है कार्तिक और नायरा की लव स्टोरी में बेटे कायरव की एंट्री। शो के पांच साल के लीप लेने के बाद कार्तिक -नायरा का बेटा दिखाया गया। कायरव ने अपनी मासूमियत से महज कुछ एपिसोड में दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली।

लेकिन अचानक कायरव की भूमिका निभा रहे शौर्य शाह को शो छोड़कर जाना पड़ा। उनकी जगह अब किसी दूसरे कलाकार को कास्ट किया गया है। लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर शौर्य को लाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच एक वेबसाइट से बातचीत में शौर्य की मां ने इस तरह अचानक शो से बाहर जाने की पीछे की वजह बताई है।

Yeh Rishta Kya kehlata Hai

उन्होंने कहा कि यहां पर कई तरह की खबरें चल रही हैं। लेकिन सच यह है कि शौर्य को वायरल फीवर हुआ है। बीते पांच दिनों से वह शूट पर भी नहीं जा पा रहा है।यहां तक कि उसने स्कूल भी अटेंड नहीं किया है। मेरे पास उसके सभी मेडिकल सर्टिफिकेट भी हैं। इस वजह से उसे रिप्लेस करना पड़ा।

वह आगे कहती हैं कि एक दिन नई कास्टिंग से पहले शौर्य के लिए कॅाल आया था। लेकिन वह वहां जाने की हालत में नहीं था। बातचीत के बाद हम शूट के लिए गए लेकिन वह दो घंटे से ज्यादा शूट नहीं कर सका। जबकि उसे 8-10 घंटे शूट करने की जरूरत थी, जो कि हो नहीं सका। इस वजह से उसे रिप्लेस किया गया।

बहरहाल, चलिए आपको दिखाते हैं टीवी के अब तक के पसंदीदा बाल कलाकार जो कि बड़े होकर अब ऐसे दिखने लगे हैं..मजेदार तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X