ये रिश्ता क्या कहलाता है - शो के लीड स्टार्स सहित 7 लोग कोरोना पॉज़िटिव, शूटिंग बंद
ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम को सोमवार को झटका तब लगा जब शो में मनीष गोयनका का किरदार निभाने वाले एक्टर सचिन त्यागी की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई। आनन फानन में शूटिंग तुरंत बंद करवाई गई और पूरी कास्ट और क्रू का कोरोना टेस्ट किया गया।
रात होते तक शो के दो और कलाकार, दादी का किरदार निभाने वाली स्वाती चिटनीस और समर गोयनका का किरदार निभाने वाले एक्टर समीर ओंकार भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए।

प्रोड्यूसर राजन शाही ने कंफर्म किया कि चार तकनीशियन भी कोरोना पॉज़िटिव हैं। इसके बाद पूरे सेट को सैनिटाइज़ किया गया और शो की टीम आईसोलेशन पर जा चुकी है। गौरतलब है कि इस समय सीरियल का प्लॉट सचिन और मोहसिन खान पर फोकस हो चुका था।
इस समय सीरियल मनीष गोयनका और कार्तिक गोयनका पर पूरी तरह फोकस था। अब देखते हैं कि शो किस तरह अपनी लीड स्टारकास्ट के बिना आगे बढ़ पाता है।


Click it and Unblock the Notifications