तो क्या मम्मी पापा के रोमांटिक हनीमून पर हो जाएगी नक्ष की शादी?
[टेलीविजन] स्टारप्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में लगता हैं कहानी को कोई नई दिशा मिलती नजर नही आ रही है। खबर है कि शो की कास्ट एकबार फिर से उड़ान भरने को तैयार हैं। यानी की यह तीसरी बार होगा जब ये रिश्ता क्या कहलाता की टीम किसी विदेशी दौरे पर होगी।

इस बार यह विदेशी दौरा होगा होगा होंग-कोंग का। हालांकि ना इस बार कोई घर छोड़ रहा है, ना ही कोई बिजनेस मीटिंग हैं तो फिर अचानक हांगकांग टूर क्योँ?
तो ये है बिग बॉस 9 के डबल ट्रबल का पहला Ex COUPLE!
दरअसल हांगकांग में होगी नक्ष सिंघनिया की रॉयल वेडिंग। जल्द ही आने वाले शो में होगी एक नई एंट्री, और ये एंट्री बनेगी नक्ष का लव इंट्रेस्ट। जैसे ही इस बात का पता पूरे सिघानियां परिवार को लगेगा सब जुट जायेंगें नक्ष की शादी की तैयारियों में। तो बस इसी शादी में शामिल होने के लिए पूरा सिंघानिया खानदान उड़कर पहुँच जायेगा हांगकांग।
माना की शादी नक्ष की है लेकिन शो के असली लीड तो अक्षरा-नैतिक ही है ना। तो फिर ये ट्रिप उनके रोमांस के बिना कैसे पूरी हो सकती है।
जहाँ एक तरफ पूरा परिवार शादी की तैयारियों में बिजी होगा तो वहीं अक्षरा और नैतिक पुरी दुनिया को भूलकर एक दुसरे की बांहों में बिताएंगे कुछ रोमांटिक पल।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications