जब 'ये रिश्ता...' की इस हसीना ने दिखाए थे सेट पर तेवर, डायरेक्टर राजन शाही ने रातों-रात लिया था बड़ा फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shivangi Joshi

YRKKH Hina Khan Terminated Due To Shivangi Joshi: टीवी का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल जाते हैं। कुछ वक्त पहले शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को शो से बाहर कर दिया गया। हालांकि राजन शाही के इस शो से हिना खान भी अचानक से गायब हो गई थी।

इसी के अलावा शो में अक्षरा का किरदार निभाने वाली हिना खान ने आखिरकार यह शो अचानक से क्यों छोड़ा इसको लेकर किसी को भी पता नहीं था। हालांकि अब खुद शो के डायरेक्टर राजन शाही ने इस पर खुलासा किया है और बताया है कि हिना को शो से निकाल दिया गया था और इसके पीछे भी एक बड़ी वजह थी।

शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के शो से बाहर हो जाने के बाद हर किसी को एक झटका लगा था। लेकिन अब राजन शाही ने हाल ही में ताली टॉक इंडिया के साथ बातचीत के दौरान प्रतीक्षा को लेकर भी बात। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के नखरे सेट पर बढ़ गए थे। उन्होंने प्रोडक्शन यूनिट को नखरे दिखाना शुरू किया और इसी के साथ राजन ने हिना को लेकर भी बात की।

इसी इंटरव्यू के दौरान राजन शाही ने हिना खान के शो से बाहर हो जाने को लेकर बात की। उन्हें काफी मेहनती और टैलेंटेड बताया।राजन शाही ने खुलासा किया कि हिना को शो में शिवांगी जोशी से दिक्कत होने लगी थी। उन्होंने बात करते हुए कहा कि "हिना को शिवांगी के रोल से दिक्कत हो रही थी। उन्हें ऐसा लगता था कि नायरा यानी शिवांगी के किरदार की ही शो में तारीफ हो रही है।"

राजन शाही ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "ऐसा कुछ भी नहीं था। हिना और शिवांगी दोनों को ही शो में बराबर का स्क्रीन टाइम दिया जा रहा था। लेकिन एक दिन शूटिंग चल रही थी और तभी हिना को कुछ लाइंस बोलनी थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। क्योंकि ये लाइंस शिवांगी के कैरेक्टर यानी नायरा के सपोर्ट में थी।"

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो के डायरेक्टर राजन शाही ने आगे बात की और बताया कि "हिना खान ने इन डायलॉग को बोलने से इनकार कर दिया। अब मैं उन्हें कहा कि यह सीन उन्हें वैसे ही करना होगा जैसा है। लेकिन फिर भी जब हिना खान मन नहीं रही थी तो मैंने उन्हें साफ कह दिया कि या तो शूटिंग करो या फिर सेट से चली जाओ।"

अपनी बात पूरी करते हुए राजन शाही ने बताया कि "बाद में हिना खान ने पूरे दिन मेकअप रूम में बैठना सही समझा। लेकिन इसके बावजूद उन लाइंस को नहीं बोला। आपको वह फिर घर चली गई और हमने मैसेज करके उन्हें बोला कि अब शो से उनका सफर खत्म हो गया है। अब उन्हें सेट पर आने की जरूरत नहीं। फिर एक्ट्रेस अगले दिन सेट पर आई और उस सीन को बिल्कुल वैसे ही किया जैसे लिखा गया था। लेकिन तब तक एक्ट्रेस को शो से बाहर करने का फैसला हो चुका था।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X