YRKKH: उजड़ गया अक्षरा की मांग का सिंदूर, अभिनव की मौत के लिए अभिमन्यु है जिम्मेदार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पिछले काफी दिनों उथल-पुथल मची हुई है। अभीर की कस्टडी जीतने के बाद अभिमन्यु अभीर को अक्षरा और अभिनव से दूर ले गया था था लेकिन अभीर अपने मम्मी पापा से दूर रह ही नहीं पा रहा है।
अब इस शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, हाल ही में शो का नया प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि अभिमन्यु अभिनव को बचाने की कोशिश करता है लेकिन उसके बावजूद वो बच नहीं पाता है। अभी अक्षरा से अपने पापा के बारे में पूछता है तभी वहां अभिमन्यु आ जाता है और वो कहता है कि उसने अभिनव को बचाने की कोशिश की लेकिन... तभी अक्षरा उसकी बात काट देती है और कहती है कि अब वो यहां पर क्या लेने आया है। वो कहती है कि बड़े पापा ने खुद देखा था उसे अभिनव को धक्का देते हुए। अक्षरा कहती है कि भले ही अभिमन्यु ने उसे प्यार करना सिखाया हो लेकिन अभिनव ने उसे प्यार निभाना सिखाया था।
यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik की प्रेग्नेंसी पर बोले पति अभिनव शुक्ला, कहा- 'मैं तो बाहर था, फिर...'
अक्षरा आगे अभिमन्यु से कहती है कि उसने क्या किया पहले अभीर को उससे छीना और अब अभिनव को उससे छीन लिया। अक्षरा कहती है कि कल को अगर अभीर उससे पूछेगा कि उसके पापा कहां पर है तो वो क्या जवाब देगा। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'क्या अभिनव की मौत के लिए अभिमन्यु ज़िम्मेदार है? आख़िर अक्षरा अब क्या जवाब देगी अभीर को? और क्या इससे अक्षरा और अभिमन्यु के रिश्ते में वो मुसीबत आएगी जो कभी सुलझेगी नहीं?
आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये रिश्ता क्या कहलाता है में पहले प्रेम कहानी अक्षरा और अभिमन्यु के बीच शुरू हुई थी लेकिन अभिमन्यु की नादानियों और अपने भाई की मौत के बाद अभि ने अक्षरा को छोड़ दिया था और उस वक्त अक्षरा प्रेग्नेंट थी। अक्षरा सबकुछ छोड़छाड़ कर कसौली आ जाती है और वहां वो अभिनव के साथ रहने लग जाती है। अभिनव ही अक्षरा और अभीर को सहारा देता है। लेकिन समय के साथ इनकी डोरियां ऐसी बंधती हैं कि एक बार फिर से अक्षरा और अभिमन्यु की राहें मिल जाती हैं लेकिन अभिनव के होते इन दोनों का एक हो पाना मुश्किल था लेकिन अब जब अभिनव की भी मौत हो गई है तो क्या एक बार फिर से अक्षरा और अभिमन्यु एक हो पाएंगे?


Click it and Unblock the Notifications