..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming episode YRKKH - Hindi Filmibeat

YRKKH: अभिनव ने अक्षरा के लिए खोली अपनी दिल की जुबान, अभिमन्यु को भी दूसरी शादी के लिए मना रही मां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Update: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस वक्त काफी दिलचस्प मोड़ आया हुआ है। जल्द ही अक्षरा अपने घर उदयपुर वापस आने वाली है और उसके साथ अभिनव और उसका बेटा अभीर भी आने वाला है। लेकिन इन सबके बीच अभिमन्यु और अक्षरा की राहें फिर से एक होने वाली है। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया था कि जिसमें अक्षरा छह साल बाद अपने घर लौट रही है। सभी घरवाले अक्षरा और उसके पति का स्वागत करते हैं लेकिन सबके साथ अभिमन्यु भी मौजूद होता है और उसके साथ रूही भी होती है। रूही पूछती है अक्षरा के बारे में पूछती है तो वो बताता है कि वो उसकी मासी है और जब वो अभमन्यु से उसका रिश्ता पूछती है तो वो जवाब देता है कि काश वो भी बता पाता कि ये रिश्ता क्या कहलाता है।

क्या अभिमन्यु-अक्षरा की प्रेम कहानी का होने वाला है अंत?
इस प्रोमों ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी थीं और लोगों ने इस सस्पेंस से खुद को संभाला ही था कि एक और प्रोमो सामने आ गया है जिसमें अभिनव और अक्षरा की दुनिया में अलग-अलग प्यार की एंट्री हो रही है। एक तरफ अभिनव ने अक्षरा से अपने दिल का इजहार किया है तो वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु को उसकी मां आरोही के साथ शादी करने के लिए मना रही है। तो क्या, यही है अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेम कहानी का अंत। क्या भविष्य में दोनों के एक होने की संभावना खत्म होने वाली है।

क्या हुआ अबतक सीरियल में
आपको बता दें, हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया था कि अक्षरा-अभिमन्यु की छह साल बाद मुलाकात हुई। अभिमन्यु ने अक्षरा से माफी मांगने की कोशिश की लेकिन अक्षरा ने उसे माफ नहीं किया बल्कि वो उसे खुद की दुनिया से दूर जाने को कहती है। इसके बाद, आरोही का एक्सीडेंट हो जाता है और वो अस्पताल में भर्ती हो जाती है। आरोही की बेटी उसी जैम की डिमांड रखती है जो अक्षरा ने बनाया था। अक्षरा के जैम का टेस्ट आरोही पहचान जाती है और वो अभिमन्यु से जैम के बारे में पूछती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X