ये रिश्ता क्या कहलाता है होली महा एपिसोड, वापस आई नायरा की याददाश्त, यहां देखिए Video
अब होली हो और दो प्रेमी का मिलन ना हो। भला ऐसा कैसे हो सकता है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी फैंस के लिए होली स्पेशल महा एपिसोड की तैयारी शुरू हो गई है। इसका पहला प्रोमो भी सामने आया है। जो कि कार्तिक और नायरा के फैंस के लिए खुश खबरी लेकर आया है।
बीते कई दिनों से आप देख रहे हैं कि बच्चे की मौत की खबर सुनने के बाद एक एक्सीडेंट में नायरा की याददाश्त खो चुकी है। नायरा का भाई नक्श कार्तिक को अपनी बहन से दूर रखना चाहता है। यहां तक कि आने वाले एपिसोड में मामला तलाक तक पहुंच जाएगा।
इससे पहले ही नायरा की याददाश्त वापस आ जाएगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि नक्श होली के दिन कार्तिक पर गुस्सा करता है। उसे भला बुरा कहता है। सबके सामने कार्तिक को नीचा दिखाता है। लेकिन अचानकर से नायरा वहां आ जाती है और नक्श को रोकती है।

वीडियो में आप देखेंगे कि नायरा ये कहती है कि बस भाई आप मेरे पति से इस तरह बात नहीं कर सकते हैं। मुझे सब कुछ याद आ गया है। इतना कहकर नायरा अपने कार्तिक से गले लग जाती है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि नायरा की याददाश्त तो वापस आ जाएगी लेकिन बच्चे के खोने के गम को वह भूल नहीं पाती है।
इसके साथ आपको शो में नायरा और कार्तिक के रिश्ते में एक और नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। यहां देखिए इन होली स्पेशल एपिसोड का PROMO और नायरा की ये तस्वीरें जिससे आप नजर नहीं हटा पायेंगे..


Click it and Unblock the Notifications