OMG..ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक के 1 दिन के बेटे की पहली तस्वीर
ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक यानी कि करण मेहरा के घर एक बड़ी खुशखबरी ने दस्तक दी है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरा के घर एक प्यारे से मेहमान ने दस्तक दी है।करण एक प्यारे से बेटे के पिता बन गए हैं। आपको बता दें कि 15 जून यानी कि आज ही के दिन उन्होंने अपने घर आयी इस प्यारी सी खुशी को सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया है।
करण मेहरा ने इस्टांग्राम के जरिए अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा है कि ये छोटे कदम हमारे दिल में बहुत बड़ी जगह बनाई है। ये वो खुशी है कि जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।

हम अपने प्यारे से बेटे के साथ इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।उन्होंने अपने एक दिन के बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दी है।
गौरतलब है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने के बाद करण बिग बॅास में नजर आए। लेकिन वहां वह अधिक समय तक टिक नहीं पाए।
बहरहाल,अगर टीवी के सबसे रोमांटिक कपल की बात की जाए तो करण और उनकी पत्नी निशा रावल सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं। यहां देखिए दोनों की खास तस्वीरें। आप देखते रह जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications