GOOD NEWS: रियल लाइफ में पापा बनने वाले हैं नैतिक...शेयर की पत्नी की तस्वीर
ऑनस्क्रीन दो बच्चो के पिता की भूमिका निभाने नैतिक उर्फ़ करण मेहरा जल्द ही असल जिन्दगी में पिता बनने वाले है इसकी पुष्टि खुद उन्होंने की है...जानें क्या कहा उन्होंने
ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक की भूमिका निभा चुके करण मेहरा असल जिन्दगी में जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इसकी पुष्टि खुद करण मेहरा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए की।

करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि,"हम एक नई जिंदगी को दुनिया में लाने वाले हैं। उम्मीद है कि आप हमारी प्राइवेसी को समझेंगे और बार-बार मुझे तस्वीरें पोस्ट करने को नहीं कहेंगे। मुझे समय देंगे कि मैं खुद कुछ पोस्ट कर सकूं"।
बता दें, बीते कुछ दिन पहले ही मीडिया में करण की पत्नी निशा की प्रेगेंट होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उस दौरान खुद करण और निशा ने दोनों ने इन सभी बातों का खंडन किया था।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: बेहद खास होगी कार्तिक-नायरा की शादी...
दर्शक करण मेहरा को शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक की भूमिका में देख चुके हैं। इस शो के अलावा करण अपनी पत्नी के साथ शो नच बलिये में भी नजर आ चुके हैं।
करण की पत्नी निशा रावल सिंगर और टेलीविजन एक्ट्रेस है जिन्हें दर्शक शो केसर,मै लक्ष्मी तेरे आंगन की शो में देख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications













