ये रिश्ता क्या कहलाता है - कार्तिक को इतना मिस कर रही थीं नायरा, डाल दी ये तस्वीर, हो रही वायरल
स्टार प्लस के फेवरिट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी फिलहाल काफी बदल चुकी है। सीरियल की कहानी पांच साल के लीप के बाद शुरू हुई है जहां कार्तिक और नायरा अपनी अलग अलग ज़िंदगी बिताते दिख रहे हैं। जहां कार्तिक अब नायरा की यादों में खोया रहता है वहीं नायरा गोआ में अपनी नई दुनिया बसा चुकी है।
लेकिन इस नए ट्विस्ट के साथ ही सीरियल के लीड पेयर शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के लिए मुसीबत हो चुकी है। दरअसल, शिवांगी और मोहसिन अब ज़्यादातर अलग अलग शूटिंग करते हैं और शिवांगी शूट पर मोहसिन को मिस करती हैं। ये बात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से जताई।

नायरा और कार्तिक की जोड़ी को फैन्स प्यार से कायरा कहते हैं और शिवांगी ने भी अपनी और मोहसिन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम कर लिखा कि हमेशा कायरा ही रहूंगी। गपशप गली की मानें तो मोहसिन और शिवांगी ना सिर्फ एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं बल्कि एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के प्यार के बीच तकरार काफी चल रही थी लेकिन इन सारी अफवाहों को नकारते हुए दोनों अभी भी साथ में हैं और अपनी रियल केमिस्ट्री को स्क्रीन पर भी उतने ही प्यार से उतारते दिख जाते हैं। देखिए उनकी कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











