ये रिश्ता क्या कहलाता है: अब शुरू होगी एक और नई प्रेम-कहानी

स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में होने जा रही है एक नई एंट्री... जो शो में लायेगा नया ट्विस्ट ।

By Goldi

स्टार-प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता हैं में जल्दी ही दर्शकों को नई एंट्री देखने को मिलने वाली है ।इसी के साथ शो में आएगा एक नया ट्विस्ट जो सिंघानिया खानदान को कर देगा हैरान परेशान।

सूत्रों के मुताबिक शो में जल्द ही मोहना सिंह की एंट्री होने वाली है। जोकि शो में कार्तिक की बड़ी बहन कीर्ति की भूमिका अदा करेंगीं ।

mohna singh

शो में मोहना एक विवाहित महिला की भूमिका में होगी, जोकि अपनी शादी शुदा जिन्दगी से परेशान है। मोहना सिंह ने टीवी की दुनिया में कदम डांस रियल्टी शो डांस इंडिया डांस से रखा था ।

गपशप गलियरों की माने तो मोहना की एंट्री नक्ष के अपोजिट होगी। बता दें शो में नक्ष की भूमिका अदा करने वाले रोहन मेहरा शो को अलविदा कह चुकें है। फ़िलहाल नक्ष बिग बॉस सीजन 10 में नजर आ रहें हैं। अब शो में नक्ष की भूमिका कौन अदा करेगा ये देखना दिलचस्प होगा।

इसी के साथ शो में कार्तिक की सौतेली मां की भूमिका में पारुल चौहान नजर आयेंगी और पिता की भूमिका में संदीप राजोरा नजर आयेंगें।

शो में लंबे अरसे से ट्राएंगल लव स्टोरी चल रही है। जिसमे गायु और नायरा दोनों ही कार्तिक को पसंद करते हैं और कार्तिक नायरा को।

जब कार्तिक नायरा के सामने अपने प्यार इजहार करता है तो नायरा उसके प्यार को ठुकरा देती है।जिसके बाद कार्तिक बहत दुखी हो जाता है और नायरा को इग्नोर करने लगता है।

तो वहीं दूसरी ओर घर में सबको पता लग जाता है कि गायु कार्तिक से प्यार करती है। जिसके बाद अक्षर और नैतिक गायु और कार्तिक की शादी फिक्स कर देते हैं।

हम्म अब ये शादी इन तीनो की जिन्दगी में क्या ट्विस्ट लेकर आएगी ये तो वक्त ही बतायेगा तक तक आप पढ़ते रहिये Hindifilmi beat.com

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X