ये रिश्ता क्या कहलाता है: रिप्लेस हो गई नैतिक अक्षरा की लव स्टोरी
[टेलीविज़न] स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता में होने जा रहीं है नक्ष के लेडी लव तारा की एंट्री। जो जल्द ही सिंघानिया हाउस की बहुरानी के रूप में नजर आयेंगी। फिलहाल सीरियल में संजू और यश की लव स्टोरी का दी एंड हो चुका है। तो एक भाई बनेगा बैरागी और एक प्रेम रोगी।

Hmmmm काफी दिलचस्प है, दर्शकों को भी कब से इंतजार था शो में एक फ्रेश नई लव स्टोरी का। लेकिन तारा उर्फ़ उमंग शर्मा अक्षरा की तरह सीधी-साधी नहीं बल्कि काफी तेज-तर्रार लड़की हैं, जो शो में आते ही दिखाने लगेगी अपने तेवर और रख देगी नक्ष की गर्दन पर हॉकी, बस तारा की इस अदा के गुलाम हो जायेंगे अक्षरा के डुग्गु।
[MUST READ: DDLJ - हम आपके हैं कौन का रिकॉर्ड तोड़कर ही मानेंगे ये एक्टर्स]
फ़िलहाल उमंग शर्मा लाइफ ओके के शो एक था चन्द्र एक थी सुधा में मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। अब जब नक्ष को प्यार हो ही गया है तो नैतिक अक्षरा को भी अपना रोमांस कम कर ही देना चाहिए। आगे सीरियल लेगा कौन सा ट्विस्ट जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications