Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता...' की अक्षरा की जिंदगी में आने वाला है अब कौन सा नया तूफान?

yeh-rishta-kya-kehlata-hai-major-twist-and-drama-to-come-in-akshara-s-life

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लगातार अपनी दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों को एंटरटेन किया है। वहीं शो के किरदारों के साथ भी दर्शकों का लगाव काफी गहरा है। अक्षरा भी इन्हीं किरदारों में से एक है जिसे फैन्स बेहद प्यार करते हैं, लेकिन अब उसकी जिंदगी में एक और नया तूफान आने वाला है।

इस शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अभिमन्यु और अक्षरा के लीड कैरेक्टर्स में हैं। इस शो का वर्तमान ट्रैक अभिमन्यु, अक्षरा और अभिनव के इर्द-गिर्द घूमता है। अक्षरा और अभिनव आखिरकार करीब आ रहे हैं, हाल ही में प्रसारित हुए प्रोमो में दर्शकों ने देखा कि अक्षरा ने अपनी एनीवर्सरी के लिए एक सरप्राइज प्लान किया है। इस खास जेस्चर के जरिए अक्षरा, अभिनव के साथ अपने रिश्ते को एक नया मौका देने का इरादा जाहिर करना चाहती हैं। लेकिन सीरियल में हर नई शुरुआत एक ट्विस्ट के साथ आती है। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ। अचानक अबीर के दिल की बीमारी की खबर अक्षरा को मेडिकल कारणों से अभिमन्यु के पास जाने के लिए मजबूर करती है। अक्षरा ने अभिमन्यु को फोन किया है। ऐसे में शो में दिखाया जाने वाला ये ड्रामा वाकई दिलचस्प होने वाला है।

शो में अभिमन्यु की भूमिका निभाने वाले हर्षद चोपड़ा ने अपने जीवन में आने वाले नए ट्विस्ट के बारे में बताते हुए कहा, "शो एक अहम लेकिन दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है, सो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह किस तरह से सामने आता है। अक्षरा को मेडिकल हेल्प के लिए अभिमन्यु तक पहुंचने का फैसला लेना है। अक्षरा अपने बेटे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अक्षरा के लिए, इस समय सही रास्ता चुनना और आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है।"

तो क्या अभिमन्यु, अबीर की सच्चाई जान पाएगा? ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फिल्हाल स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शकों को अक्षरा और अभिमन्यु के जीवन में ये नया ड्रामा देखने को मिलेगा।

बता दें, इस शो के निर्माता राजन शाही हैं। यह शो स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 9.30 बजे प्रसारित होता है।

Read more about: yeh rishta kya kehlata hai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X