ये देखकर लोगों ने कर दी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को बंद करने की मांग, मचा हंगामा!
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी टॅाप के शो में लीप हुआ है। इससे पहले भी कई टीवी शो एक नहीं कई बार लीप ले चुके हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी अब तक तीन बार लीप देखा जा चुका है। हाल ही में इस शो ने पूरे पांच साल का लीप लिया। जहां पर कार्तिक ये मान चुका है कि नायरा अब जिंदा नहीं है।
वहीं कार्तिक से नाराज होकर नायरा अपने बेटे के साथ एक अलग दुनिया में कदम रख चुकी है। सोशल मीडिया पर लीप होने से कई फैंस नाराज हैं। उनका कहना है कि एक ही स्टोरी लाइन को कितनी बार शो में दिखाया जाएगा। जिसे देखते हुए फैंस ने ये रिश्ता क्या कहलाता है कि तुलना नामकरण टीवी शो से कर दी है।

उनका कहना है कि जिस तरह नामकरण में लीप के बाद स्टोरी लाइन को बेकार कर दिया गया था। ठीक ऐसा ही हाल ये रिश्ता क्या कहलाता है में किया जा रहा है। इससे बेहतर यही होगा कि इस शो को बंद कर दिया जाए। चलिए देखते हैं कि फैंस ने शो पर किस तरह के कमेंट किए है। यहां पढ़ें...


Click it and Unblock the Notifications