ये रिश्ता क्या कहलाता है कार्तिक की बहन कीर्ति के साथ लूटपाट, लाखों का सामान चोरी
टीवी स्टार्स कई बार चोरी का शिकार हो चुके हैं। इस बार ऐसी एक घटना ये रिश्ता क्या कहलाता है कीर्ति के साथ बेहद बुरी घटना हो गई है। उनके साथ लूटपाट होने की खबर सामने आयी है।
इसकी जानकारी कीर्ति यानी कि खुद मोहिना कुमारी सिंह ने दी है। मोहिना के गाड़ी के शीशे तोड़कर उनका लाखों का सामान चोरी कर लिया गया है। मोहिना ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

मोहिना ने लिखा है कि पिछली राच मैंने आॅर्बिट मॅाल के पार्किंग एरिया मेें अपनी कार पार्क की थी। कल ड्राइवर मेरे साथ नहीं। मॅाल में मुझे एक घंटे का काम था। जब मैं मॅाल से बाहर आयी तो मेरे कार का शीशा टूटा हुआ था।
कार में से मेरा एक बैक और मेरे मेकअप आर्टिस्ट राज दादा का 2 मेकअप बैग चोरी हो गया। इसकी कीमत लगभग 60 हजार रूपए हैं।अगर आप इस इलाके के करीब रहते हैं और आपको कोई काले रंग का बैग दिखाई देता है तो उसकी तस्वीर मुझे खींचकर भेज दीजिए। फिलहाल पुलिस मोहिना की मदद में लगी हुई है।
बहरहाल, टीवी के ऐसे एक नहीं बल्कि कई स्टार हैं जो कि हाल फिलहाल में धोखेबाजी का शिकार हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
