ये रिश्ता क्या कहलाता है - कार्तिक - नायरा की शादी एकदम स्पेशल अंदाज़ में, देखिए शिवरात्रि Pics

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फैन्स के लिए बेहद दिलचस्प मोड़ ले चुका है। लेकिन सीरियल में कुछ भी हो लेकिन त्योहार हमेशा त्योहार ही होता है। होली, दीवाली या फिर क्रिसमस, सारे त्योहार सीरियल पर पूरी मस्ती के साथ सेलिब्रेट किए जाते हैं और दर्शकों को भी ये खास एपिसोड बेहद पसंद आते हैं।

अब ये रिश्ता क्या कहलाता है के महाशिवरात्रि स्पेशल एपिसोड के लिए कार्तिक और नायरा शिव - पार्वती बन चुके हैं और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। गोयनका परिवार अपने घर महाशिवरात्रि की एक पूजा रखेगा जहां नायरा और कार्तिक शिव - पार्वती बनकर विवाह करेंगे।

फिलहाल सीरियल में नायरा की याद्दाश्त खो चुकी है और वो किसी को नहीं पहचानती है। कार्तिक एक अजनबी बनकर उसे सब कुछ याद दिलाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में देखना है कि ये शिव पार्वती का विवाह क्या उनके पुराने प्यार को वापस ज़िंदा कर पाता है या नहीं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल पर चलने वाले सबसे लंबे सीरियल में से एक है। इसी के साथ ये सीरियल, टीआरपी में भी ऊपर रहता है। इस सीरियल का नया स्पिन ऑफ ये रिश्ते हैं प्यार के जल्दी ही स्टार प्लस पर शुरू होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X