ये रिश्ता क्या कहलाता है - शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की ये रोमांटिक #KairaPics आपके होश उड़ा देंगी
नायरा और कार्तिक के प्यार की मिसाल तो टीवी पर दी ही जाती है लेकिन अब ये रिश्ता क्या कहलाता है ने एक स्पेशल एपिसोड शूट किया जहां नायरा और कार्तिक यानि कि फैन्स के फेवरिट कायरा, अपनी प्रेम कहानी फैन्स के साथ शेयर करते दिखे। दरअसल, इसी के साथ प्रमोशन हुआ, ये रिश्ता क्या कहलाता के स्पिन ऑफ 'ये रिश्ते हैं प्यार के' का।
ये रिश्ते हैं प्यार के, ये रिश्ता क्या कहलाता है का स्पिन ऑफ है जो मिष्टी की कहानी बताएगा। मिष्टी, नायरा की बहन थी और कार्तिक - नायरा को कायरा बनाने में मिष्टी की अहम भूमिका थी। इस स्पेशल एपिसोड में कार्तिक - नायरा एक प्यारी सी डेट पर अपने रोमांस को वापस ज़िंदा करते दिखे।

अब इस एपिसोड से मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की बेहद प्यारी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लेकिन आपको इन तस्वीरों के लिए यहां - वहां भटकना ना पड़े इसलिए हम उनकी ये प्यारी सी तस्वीरें आपके लिए यहीं लेकर आए हैं।
खबरों की मानें तो मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के प्यार के बीच तकरार काफी चल रही थी लेकिन इन सारी अफवाहों को नकारते हुए दोनों अभी भी साथ में हैं और अपनी रियल केमिस्ट्री को स्क्रीन पर भी उतने ही प्यार से उतारते दिख जाते हैं। देखिए उनकी कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












