ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा 'शिवांगी जोशी' - कार्तिक 'मोहसिन खान' ने की गुपचुप शादी !
ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही वो पल आने वाला है जह कार्तिक और नायरा की शादी होगी। टीवी के ये रियल लाइफ कपल यानी कि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने शो में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अब तक आपने शो में देखा कि कार्तिक अपनी बहन के कारण नायरा से शादी के लिए इंकार कर देता है।
नायरा ये फैसला करती है कि वह अब कभी भी कार्तिक से शादी नहीं करेगी। अब कार्तिक के लिए सबसे बड़ी मुश्किल कोई और नहीं बल्कि नायरा खुद है। आने वाले एपिसोड में शो में कार्तिक और नायरा के फैंस के लिए रोमांस और ड्रामा देखने को मिलेगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कार्तिक बहुत कोशिश करता है।

लेकिन वह नायरा की नाराजगी दूर नहीं कर पाता है।ऐसे में होली के दिन नायरा की याददाश्त ऐसे समय पर आती है जहां पर उसकी जान खतरे में पड़ जाती है। नायरा नदी में गिर जाती है। नायरा की जान बचाने के लिए कातिक भी पानी में कूद जाता है। इसके बाद दोनों पानी में एक दूसरे को गले लगाते हैं।
इसी दौरान हाथ में लिए हुए रंग से कार्तिक नायरा की मांग भरता है। इस तरह दोनों की गुपचुप तरीके से शादी होती है। लेकिन फिर से गोयनका और सिंघानिया परिवार मिलकर नायरा और कार्तिक की शादी करवाते हैं। यानी फैंस के लिए सिर्फ रोमांस देखने को मिलेगा।
यहां देखिए दोनों की प्यार भरी अनदेखी तस्वीर..


Click it and Unblock the Notifications