ये रिश्ता क्या कहलाता है महा ट्विस्ट: कार्तिक-नायरा का होगा तलाक, फैंस के लिए बुरी खबर !

By Prachi Dixit

ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बार फिर से नायरा और कार्तिक की जिंदगी में भूचाल आने वाला है। फैंस एक बार फिर कहानी में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट देखेंगे। अभी तक आपने शो में देखा कि नायरा बिजनेस के मामले में कार्तिक से एक पायदान आगे चल रही है।

कार्तिक को इस बात से जलन हो रही है। लेकिन वह इसे सबके सामने जाहिर नहीं कर रहा है। दादी पहले से इस बात को जानती है कि प्रोफेशन के कारण नायरा और कार्तिक के रिश्ते में दरार आ सकती है। अब ऐसा होता हुआ दिखाई दे रहा है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कार्तिक और नायरा पूरे परिवार के साथ एक अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। कार्तिक और नायरा एक दूसरे का हाथ पकड़ लेते हैं।

अवॉर्ड के लिए किसी एक का नाम लिया जाना है। ऐसे में कार्तिक अपनी कुर्सी से उठने वाला होता है तभी नायरा का नाम सामने आता है। इसके साथ नायरा का एक पोस्टर भी सामने आता है जिसे सब देखकर हैरान हो जाते हैं। कार्तिक को गहरा झटका लगता है। वह गुस्से में आकर नायरा और मीहिर के रिश्ते पर सवाल उठाता है। मीहिर के साथ वन नाइट स्टैंड का आरोप नायरा पर कार्तिक लगाता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

जिसके बाद नायरा को गहरा झटका लगता है। ऐसी खबर है कि दोनों एक दूसरे से अलग होने का फैसला लेते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कार्तिक और नायरा एक होते हैं या फिर दोबारा दोनों के बीच तलाक और मिलन का ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

बहरहाल, यहां देखिए नायरा और कार्तिक का रियल लाइफ रोमांस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X