ये रिश्ता क्या कहलाता है: बेहद खास होगी कार्तिक-नायरा की शादी...
ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही कार्तिक और नायरा की शादी होने वाली है..बता दें यह शादी काफी खास होने वाली है..आप भी जाने क्या होगा कार्तिक और नायरा की शादी में खास
एक बार फिर दर्शक स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में रॉयल शादी के गवाह बनेंगे। जी हां क्योंकि जल्द ही शो में होने जा रही है कार्तिक और नायरा की शादी।
यकीनन यह शादी और शादियों से काफी खास होने वाली है, क्योंकि नायरा अक्षरा और नैतिक की लाड़ली जो है। खबरों की माने तो इस रॉयल शादी की शूटिंग खास जोधपुर के रिसोर्ट खींवसर में होगी। खींवसर वही रिसोर्ट है जहां
बीते साल बालिका वधु की शूटिंग हुई थी ।

शो में नायारा और कार्तिक कि शादी का जश्न शुरू हो चुका है। जल्द ही शो में कार्तिक और नायरा की सगाई की रस्मे दिखाई जाएगी। इसी के साथ शो में दर्शको को काफी हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिलेगा। खैर ये पहली बार नहीं है शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में शादी का जश्न काफी शानदार होगा।
शो को आठ साल हो चुके है इस दौरान शो में कई शादियाँ दिखाई गयी और सभी शादियों की खास बात होती है कि हर शादी को काफी ग्रांड तरीके से दर्शको के सामने पेश किया गया है।
जैसा की शो की शुरुआत में ही नैतिक और अक्षरा की शादी को काफी शानदार तरीके से दिखाया गया था। आइये एक नजर डालते है स्लाइड्स में और देखतें हैं ये रिश्ता की ग्रांड शादियां


Click it and Unblock the Notifications













