'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' शो में इस हसीना की होगी नई एंट्री, फिर होगा नया ड्रामा

YRKKH New Entry: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में रोजाना नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। मालूम हो कि सीरियल में मेकर से एक बार फिर से शो की कहानी को दोहरा रहे हैं। पहले की तरह ही जैसे नायरा को कीर्ति का बच्चा दे दिया गया था उसी तरीके से इस बार भी अभिरा को रूही का बच्चा दे दिया है।
सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रूही कोमा में चली जाती है और वही अभिरा को लगता है कि उसका बच्चा आज भी जिंदा है। लेकिन अब शो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि शो सीरियल में एक दूसरी नई एंट्री होने वाली है। इसके चलते शो की कहानी पूरी उलट-पुलट जाएगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शो में कुछ वक्त से दिखाया जा रहा है कि संजय और काजल का बेटा कृष किसी के साथ में फोन पर चैटिंग करता हुआ नजर आता है। कोरस गैंग को भी उस पर काफी शक है लेकिन फिर भी कृष ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है क्योंकि जिससे भी वह बात कर रहा है उसने अभी तक उसको अपना असली नाम भी नहीं बताया।
लेकिन अब उसी लड़की की शो में एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा है कि काजल चोंकर को शो में कृष की गर्लफ्रेंड के तौर पर देखा जाएगा। इस एक नई एंट्री के चलते शो की कहानी में काफी बदलाव भी देखने को मिलने वाले हैं। काजल चोंकर एक एक्ट्रेस ही है। ऋषभ जायसवाल जो कि शो में कृष का किरदार निभा रहे हैं, उनकी पहले से ही दोस्त है।
अब आने वाले एपिसोड में यही देखने को मिलने वाला है कि काजल चोंकर कि अगर शो में एंट्री होती है तो एक नई कहानी निकल कर आने वाली है। कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगेंगे और बाद शादी तक भी पहुंच सकती है। हालांकि यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











