Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नई पीढ़ी के साथ नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार है शो, ये होंगे लीड कास्ट!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अब नए जेनरेशन के साथ दर्शकों का दिल लुभाने वाला है। इस शो की शुरुआत से ही दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया और इसके हर पहलू को पसंद किया है। 2009 में शुरू हुए इस शो ने चौदह साल पूरे कर लिए हैं और दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।
इस शो ने शुरुआत में अलग अलग तरह के ऑडियंस का ध्यान आकर्षित किया। लिहाजा, फैन्स ने शो की पहली पीढ़ी को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया और खूब प्यार बरसाया, जिसमें हिना खान और करण मेहरा ने अभिनय किया था।
शो के चौथी पीढ़ी की कहानी शुरू
अक्षरा और नैतिक की कहानी हर दिल को छू गई। इसके बाद फिर शो की दूसरी पीढ़ी में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी द्वारा कार्तिक और नायरा के किरदारों का एक समर्पित फैन बेस नजर आया। वहीं शो की तीसरी पीढ़ी, हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की जोड़ी के साथ भी दर्शकों ने कनेक्ट किया और प्यार से इन्हें अभीरा का नाम दे दिया।साथ ही लोग अभिमन्यु और अक्षरा की लव स्टोरी से भी समान रूप से प्रभावित हुए।
अब शो की चौथी पीढ़ी की बारी आई है क्योंकि शो में एक बार फिर लीप आया है। इस बार लीड कास्ट में समृद्धि शुक्ला (अभिरा) और शहजादा धामी (अरमान) को विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा मिला है। बता दें, दर्शक इस शो की सभी पीढ़ियों से जुड़े हुए हैं और आगे भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications