हिना-करण ने सोचा भी नहीं होगा..ऐसा होगा आठ साल की मेहनत का फल
राजन शाही द्वारा कमेन्ट किये जाने के बाद हिना खान और करण मेहरा काफी अपसेट है ...इसी दौरान दोनों एक्टर्स ने शाही को लेकर कुछये कहा आप भी पढ़े
एक बार फिर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है सुर्ख़ियों में है। सुर्ख़ियों का कारण है शो के निर्माता राजन शाही। राजन शाही ने हाल ही में बयान दिया था कि, हिना और करण के शो छोड़ने के बाद शो की टीआरपी में काफी सुधार हुआ है।

जिसके बाद हिना ने कहा कि, शो छोड़ने के बाद मै इस ब्लेम गेम का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं। हम शो में करीबन आठ साल तक थे उस दौरान उन्होंने हम दोनों के काम की जमकर तारीफ़ की, तब उन्होंने क्यों नहीं ऐसा कुछ कहा।
हिना ने आगे कहा कि मै और करण ऐसे लीड एक्टर हैं जिन्होंने एक शो में आठ साल तक काम किया है हमने पूरे आठ साल शो में पूरी मेहनत से काम किया। लेकिन जब हमने शो छोड़ दिया है तब ऐसी बातें कही जा रही है।
मेने कभी भी शो या प्रोडक्शन हाउस के बारे में कभी कुछ भला बुरा नहीं बोला। लेकिन बुरा लगता है जब प्रोडक्शन हाउस का कोई भी व्यक्ति आपके बारे में ऐसी बातें कहे। मै अभी भी राजन सर की बहुत इज्जत करती हूँ और उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं बोलना चाहती हूं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आठ साल पूरे..कुछ इस तरह मना जश्न
मै अब शो का हिस्सा नहीं हूं और ना ही में अब किसी भी ऐसी चीज पर कोई भी अपनी टिप्पणी देना चाहती हूं।
तो वहीं करण मेहरा उर्फ़ नैतिक ने कहा कि, मैंने शो करीब आठ महीने पहले ही छोड़ चुका हूं। चैनेल में सभी मेरे अटेंडेंस को जानते हैं। अगर वह कह रहें है कि मै सेट पर सिर्फ दो से तीन घंटे ही होता था तो वह अटेंडेंस रजिस्टर देख सकते हैं।
शो छोड़ने से पहले ही मेने प्रोडक्शन हाउस को बता दिया था। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वह यह सब क्यों कह रहे हैं। मै अब शो का हिस्सा नहीं हूं और मै अपने करियर में अब कुछ नया करने की चाह रखता हूँ। मै इस बारे में कोई भी कमेन्ट नहीं करना चाहता हूं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: टूटी अक्षरा की जोड़ी, नैतिक जी को किसने किया रिप्लेस!
बता दें, कुछ दिन पहले ही राजन शाही ने कहा था कि, करण के शो छोड़ने के बाद शो की टीआरपी में काफी सुधार हुआ है, तो वहीं हिना को लेकर कहा कि, हिना के शो छोड़ने के बाद हमारा शो और भी लोगो के बीच पसंद किया जा
रहा है ।
उन दोनों कलाकारों ने शो में अपना काफी योगदान दिया है। शो में दोनों के इतने नखरे थे कि शो के राइटर्स भी हिना खान को अब शो में वापस नहीं चाहते।


Click it and Unblock the Notifications














