..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai to get a spin-off Shaheer Sheikh finalized - Hindi Filmibeat

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा- कार्तिक शो से गायब, सुपरस्टार की एंट्री फाइनल !

By Prachi Dixit

ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस को जल्द तगड़ा झटका लगने वाला है। कई दिनों से ये खबर आ रही थी कि ये मेकर्स ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ की तैयारी कर रहे हैं।

शो के मुख्य किरदार के लिए कास्टिंग शुरू की गई थी। फैंस को उम्मीद थी कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ में नायरा और कार्तिक यानी कि शुंभागी जोशी और मोहसिन खान की लव स्टोरी को नए तरीके से दिखाया जाएगा। लेकिन ऐसा हो पाना अब मुमकिन नहीं है।

कुमकुम भाग्य के स्पिन ऑफ कुंडली भाग्य की तरह ये रिश्ता के लिए भी नई लव स्टोरी को लाया जाने वाला है। शो के मेकर्श राजन शाही ने इस बात को तय बताया है।

yeh rishta kya kehlata hai

उन्होंने कहा है कि कुछ रंग प्यार के ऐसे भी फेम शाहीर शेख मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस बार वह अपने पहले के किरदार से काफी अलग दिखाई देंगे। जल्द ही इस शो के लिए कोई दिलचस्प नाम भी सोचा जाने वाला है।

शाहीर के अपोजिट किसे कास्ट किया जाने वाला है।इस राज से भी पर्दा जल्द उठने वाला है।खबरों की मानें तो इसके ऑड‍िशन के लिए हर्षद अरोड़ा, अंकिता शर्मा और वरुण कपूर को बुलाया गया था।

लेकिन बाजी शाहीर शेख के हाथ लगी है।अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कुमकुम भाग्य के स्पिन कुंडली भाग्य की तरह ये रिश्ता क्या कहलाता है का स्प‍िन ऑफ कितना दर्शकों को पसंद आता है। मुमकिन है कि कार्तिक और नायरा की लव स्टोरी में स्प‍िन ऑफ से नया ट्विस्ट लाया जाए।

बहरहाल, ये स्टार्स हैं जो कि टीवी से हमेशा के लिए गायब हो चुके हैं...यहां देखिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X