..................... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Gayau and Kirti Mohena Kumari might quit show - Hindi Filmibeat

लीप से पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हुआ बवाल, 2 एक्ट्रेस ने किया शो छोड़ने का फैसला!

By Prachi Dixit

ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बार फिर से लीप लिया जा रहा है। इस बार का लीप शो के कई कलाकार को भारी पड़ रहा है। जी हां, जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा को अलग करते हुए शो में 5 साल का लीप लाया जाएगा।

इस लीप के बाद एक तरफ शिवांगी जोशी यानी कि नायरा को मां की भूमिका निभानी होगी। वहीं दूसरी तरफ गायू (देबलीना चटर्जी) कीर्ति (मोहना कुमारी) भी मां की भूमिका में दिखाई देंगी। कहानी के हिसाब से गायू अभी प्रेग्नेंट हैं। कीर्ति एक बेटे की मां हैं। लीप के बाद दोनों को मां की भूमिका निभानी पड़ेगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

फिलहाल इसके लिए दोनों पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। एक वेबसाइट की खबर अनुसार देबलीना और मोहना कुमारी मां की भूमिका नहीं निभाना चाहती हैं। देबलीना पांच साल के बच्चे की मां और मोहना 7 साल के बेटे की मां की भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं हैं।

दोनों ने इस सिलसिले में प्रोडक्शन हाउस से बात कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों लीप के बाद नहीं दिखाई देंगे। मुमकिन है कि दो नई एक्ट्रेस गायु और कीर्ती की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकती हैं। मिली जानकारी अनुसार मोहना ने इसी साल सगाई की है। साल के अंत में वह शादी भी कर सकती हैं। इस वजह से वह शो को अलविदा कहने की तैयारी में भी हैं।

वैसे क्या आप जानते हैं कि अब तक टीवी की ये 5 सुपरस्टार एक्ट्रेस मां का किरदार निभाने के लिए इंकार कर चुकी हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X