Aashish ने मारी Anupamaa को लात तो रातोंरात मेकर्स लेकर आ गए नया तोषू, अब फिर से होगा अनु का जीना हराम!

Anupamaa Latest Update: बीती रात यानी 9 मई को आशीष मेहरोत्रा, जिन्होंने लगभग चार सालों तक अनुपमा में परितोष शाह उर्फ तोशु की भूमिका निभाई, उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। एक्टर ने अपने फैंस को सदमा पहुंचाते हुए कहा कि उन्होंने देश का पसंदीदा शो अब छोड़ दिया है।
फैंस अनुपमा में नए तोशु की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और अब गॉसिप्स टीवी के अनुसार, गौरव शर्मा, जो ये रिश्ता क्या कहलाता है में विलेन युवराज के रूप में अपने जानदार रोल के लिए जाने जाते हैं, इस किरदार को निभाएंगे।
दर्शकों और कलाकारों को धन्यवाद देते हुए, आशीष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा था, "यह एक खूबसूरत जर्नी थी...अनुपमा में आपके "तोशु" के रूप में लगभग 4 सालों की एक खूबसूरत जर्नी... मैं जैसा हूं, यह किरदार उससे बिल्कुल अलग है। इस वजह से यह रोल मेरे लिए और भी ज्यादा कठिन और मज़ेदार था। यह एक बहुत बड़ी रोलर कोस्टर सवारी रही है!"
उन्होंने आगे कहा, "कॉलेज में टॉपर से लेकर एमबीए गोल्ड मेडलिस्ट, सबसे पसंदीदा बेटा जो पहली बार पैदा हुआ, फिर विद्रोही बच्चा, शराबी, भाग कर शादी करने वाला प्रेमी, सास का गुलाम-घर जमाई, स्वार्थी पैसा प्रेमी, प्यारा भाई , कॉमिक प्रॉपर्टी डीलर से लेकर स्ट्रोक के बाद बिस्तर पर पड़े रहने तक.. अपनी बच्ची चुरा कर भाग गया था... क्या नहीं किया है यार इस जर्नी में... तोशु का अपने पिता के प्रति प्यार इस जर्नी में मेरे लिए सबसे खास बात थी.. यह तुरंत आंसू ला देता है... यह सब बहुत इमोशनल करने वाला है।"
आशीष ने अंत में कहा- "मुझे इस जर्नी के दौरान कुछ अद्भुत लोग मिले जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे... और मेरे दर्शकों के लिए मेरा दूसरा परिवार - मुझसे इतनी नफरत करने के लिए धन्यवाद कि मैं आपका प्यार महसूस कर सका और हमेशा मुझसे जुड़ा रह सका। आप लोग जल्द ही मुझे देखेंगे किसी दूसरे रूप में या शायद जो मैं हूं उसी रूप में ... हमेशा के लिए आपकी स्वीकृति, प्यार और आशीर्वाद की कामना करता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











