Shivangi Joshi और Mohsin Khan ने एक दूसरे को किया अनफॉलो, फैन्स का टूटा दिल

Shivangi Joshi Mohsin Khan Breakup: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। शुरुआत में सीरियल में हिना खान और करण मेहरा की जोड़ी अच्छी गई थी। लेकिन उनके बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने नायरा और कार्तिक के किरदार में शो की कमान को संभाला। बता दे कि दर्शकों द्वारा शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी को काफी प्यार मिला।
शिवांगी और मोहसिन की टूटी दोस्ती
इतना ही नहीं शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को लेकर यह भी खबरें सामने आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे हैं। यहां तक कि दोनों को बेस्ड ओं स्क्रीन कपल का टैग भी मिल चुका है। लेकिन अब दोनों के बीच में मनमुटाव देखने को मिल रहा है और यहां तक की एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर से अनफॉलो भी कर दिया है। इसके बाद उनके फैंस भी निराश हो गए हैं।
दोनों ने एक दूसरे को किया अनफॉलो
शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का ट्रैक काफी पहले ही पूरा हो चुका है। खबरों के अनुसार दोनों शूटिंग के दौरान एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही है कि दोनों की दोस्ती भी अब खत्म हो चुकी है। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। इसको लेकर ट्विटर पर भी फैंस ने हैरान कर देने वाले रिएक्शन साझा किए हैं।
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का करियर
अगर हम शिवांगी जोशी की बात करें तो वह लगातार कई सारे टीवी शोज में काम कर चुकी है। इन दिनों उन्हें कुशाल टंडन के साथ में सीरियल 'बरसातें' में देखा जा रहा है। हालांकि इससे पहले उन्हें 'बालिका वधू 2', 'खतरों के खिलाड़ी' में भी देखा गया। मोहसिन खान ने ये रिश्ता के बाद एक लंबा ब्रेक लिया और अब वह कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











